Azadi Ka Amrit Mahotsav: आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए मेरठ जेल में बंदी बना रहे तिरंगे

Azadi Ka Amrit Mahotsav: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में 15 अगस्त पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर को खास बनाने के लिए हर घर तिरंगा फहराने की इन दिनों खास तैयारी चल रही है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2022-08-01 08:48 GMT

मेरठ जेल में तिरंगा बनाते कैदी (साभार न्यूज़ नेटवर्क)

Azadi Ka Amrit Mahotsav: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में 15 अगस्त पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर को खास बनाने के लिए हर घर तिरंगा फहराने की इन दिनों खास तैयारी चल रही है। इस अभियान का हिस्सा जेलों के बंदी भी बन रहे हैं। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में इन दिनों कैदी हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगा बना रहे हैं।

जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत यहां पर जितना भी झंडा का उत्पादन होगा, उनको गांव के लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कारागार परिसर के प्रत्येक घर में राष्ट्रध्वज फहराकर तथा कारागार में प्रति दिवस आने वाले मेहमानों व बंदियों के परिजनों को भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाए जाने में अपना पूर्ण योगदान दिए जाने की लिए प्रेरित किया जाएगा। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव की मानें तो यह पहला मौका है जब मेरठ जिला कारागार में बंदी भी 50 हजार तिरंगा बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को सेलिब्रेट करने की खास तैयारी है। डीपीआरओ ने कहा कि तिरंगे को इज्जत के साथ घर पर लगाएं। 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगे का महाभियान चलेगा।

मेरठ में साढ़े पांच लाख घरों में झंडा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है। गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सभी घरों पर लोगों से तिरंगा फहराने का आह्वान किया जा रहा है। इस अभियान को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न शैक्षिक संस्थानों, गैर सरकारी संगठन, सरकारी विभागों का सहयोग लिया जा रहा है।

Tags:    

Similar News