Azadi Ka Amrit Mahotsav: प्रभु श्रीराम के गीतों से होगा आगाज, प्रदेश के 75 जिलों की 75 महिलाओं का होगा सम्मान

बेहद अनोखे कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम के मधुर गीतों पर आधारित लोक गायन का मेगा कंसर्टआयोजित किया जा रहा है। यह 28 सितंबर को संत गाडगे ऑडिटोरियम, संगीत नाटक अकादमी में संपन्न होगा।

Written By :  Jyotsna Singh
Update: 2022-09-26 13:19 GMT

प्रतीकात्मक चित्र 

Lucknow News : ऐसा पहली बार हो रहा है जब आजादी के 75वें वर्ष में यूपी के 75 जिलों की 75 महिलाओं की सामूहिक प्रस्तुति श्री राम के गीतों पर होने जा रहा है। साथ ही साथ उनका सम्मान भी किया जाएगा। वाइब्रेंट फोक आर्ट एंड कल्चर सोसायटी (VIBRANT FOLK ART AND CULTURE SOCIETY) द्वारा 'आजादी के अमृत महोत्सव' (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के अंतर्गत प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  होगा।

अपने आप में बेहद अनोखे कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम के मधुर गीतों पर आधारित लोक गायन का मेगा कंसर्ट (Mega Concert of Folk Singing) आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 28 सितम्बर 2022 को 3 दोपहर बजे से संत गाडगे ऑडिटोरियम, संगीत नाटक अकादमी (Sangeet Natak Academy, Lucknow) में संपन्न होगा।

पहली बार हो रहा ऐसा आयोजन 

सोसाइटी की निदेशक वंदना मिश्रा ने बताया कि, कार्यक्रम के आयोजन अवसर पर आजादी के 75वें वर्ष में 75 जनपदों की 75 महिलाओं की सामूहिक प्रस्तुति के साथ-साथ उनका सम्मान भी किया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जबकि एक मंच पर शक्तिस्वरूपा इन सभी महिलाओं को एक साथ किसी संस्था द्वारा प्रदेश सरकार के साथ मिलकर सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। 

कई गणमान्य लोग रहेंगे मौजूद 

वंदना मिश्रा ने बताया कि, इस कार्यक्रम में लखनऊ शहर एवं प्रदेश के अनेक गणमान्य लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। नवरात्रि के पावन अवसर पर कला जगत एवं प्रदेश की  दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति के बीच संपन्न हो रहे इस कार्यक्रम की  लोग बेसब्री से प्रतीक्षा में हैं। जब प्रभु श्रीराम का अवतरण 75 महिलाओं द्वारा लोकगीतों को गाकर होगा। इस कार्यक्रम में जयवीर सिंह, संस्कृति मंत्री, मेयर संयुक्ता भाटिया, नम्रता पाठक, प्रतिभा शुक्ला, राज्य मंत्री महिला बाल विकास, पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह जी साथ कई सारी प्रशासनिक पद की कई सारी हस्तियां मौजूद रहेंगी।

साथ ही, गणमान्य लोग उपस्थित होकर हमारा मान बढ़ाएंगे और नारी शक्ति को समर्पित इस भव्य कार्यक्रम में सभी देवी स्वरूपा कलाकारों को सम्मानित भी करेंगे। इस अवसर पर गीतों में राम विषयक एक पुस्तक का विमोचन भी होगा जिसमें प्रभु श्रीराम से संबंधित 75 गीत संकलित कर प्रकाशित किये जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News