Azamgarh News: 'ये चुनाव है भइया, जब एक तरफ समर्थन है तो...': दिनेश लाल यादव

Azamgarh News: चुनाव प्रचार के लिए न्यायालय परिसर गए भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव को अधिवक्ताओं ने विरोध किया। विरोध पर भाजपा सांसद ने कहा कि विरोध करने वाले सपा के लोग थे।

Report :  Shravan Kumar
Update: 2024-04-16 12:46 GMT
भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव। (Pic: Newstrack)

Azamgarh News: आजमगढ़ न्यायालय परिसर में भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ अधिवक्ताओं ने विरोध किया। भाजपा सांसद चुनाव प्रचार के लिए न्यायलय परिसर में गए थे। विरोध पर उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले सपा के लोग हैं।

न्यायालय में निरहुआ का विरोध

चुनावी गर्मी धीरे -धीरे बढ़ती जा रही है। वहीं चुनाव का भी पारा चढ़ता जा रहा है। पार्टी के नेता व प्रत्याशी अपने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। आजमगढ़ के भाजपा सांसद निरहुआ अपने चुनाव प्रचार के लिए जिला न्यायालय परिसर में गए थे। यहां लोगों ने उनका विरोध किया। इसपर सांसद निरहुआ ने कहा विरोध करने वाले सपा के लोग हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव है भइया, जब एक तरफ समर्थन है तो दूसरी ओर विरोध, इसी का नाम राजनीति है। चुनाव में प्रत्याशी अपने प्रचार के लिए लोगो से मिलते हैं, अपनी बात रखते है। इसी क्रम में आज़मगढ़ के सांसद निरहुआ आजमगढ़ न्यायलय परिसर में अधिवक्ताओं से मिलने गए थे। जहां निरहुआ का कुछ अधिवक्ताओं ने विरोध कर दिया। निरहुआ का कहना है कि कुछ अधिवक्ताओं ने मुझे बुलाया था, विरोध तो सपाइयों ने किया। कुछ उनका आपस का विरोध और राजनीति में तो विरोध बटन दबाकर किया जाता है।

इस वजह से किया विरोध

चुनाव में विरोध कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन जब अधिवक्ताओं द्वारा किये गए विरोध के बारे में बार काउंसिल के पदाधिकारी से पूछा गया कि आप लोगो के विरोध का क्या कारण रहा तो उनका कहना था कि हमलोग 2 महीने तक ग्रामीण न्यायालय वाले मुद्दे पर विरोध कर रहे थे। उस समय हम लोगों से कोई भी मिलने नहीं आया। चाहे वो पक्ष का हो या विपक्ष का, चाहे वो सांसद हो या विधायक कोई हमसे पूछने भी नहीं आया कि हमारी मांग क्या है। इसपर हम सभी अधिवक्ताओं ने ये तय किया कि कोई भी जनप्रतिनिधि यहां आता है तो हम सब लोग विरोध करेंगे।

Tags:    

Similar News