Azamgarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का फूंका पुतला
Azamgarh News: 5 फरवरी को आजमगढ़ जिले में भाजपा नेताओं द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका गया और नारेबाजी की गई।;
BJP workers burnt effigy of Congress national president Mallikarjun Kharge Azamgarh news in hindi (Photo: Social Media)
Azamgarh News: 5 फरवरी को आजमगढ़ जिले में भाजपा नेताओं द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका गया और नारेबाजी की गई। आरोप है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था और सांसद नीरज शेखर के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इससे आहत होकर जिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है
इस अवसर पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य बलराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा संसद में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को लेकर युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसी को देखते हुए विरोध स्वरूप कलेक्ट्रेट में सड़कों पर मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका गया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर देश के ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं जिन्होंने अपने देश भारत के लिए बहुत कुछ किया है, जिनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
ये रहें मौजूद
युवा नेता नीरज शेखर सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। पुतला दहन करने वालों में स्वतंत्र सिंह मुन्ना प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, शशांक सिंह, समर सिंह जिला महामंत्री लालगंज, नीरज सिंह, अनंत यादव, हरिवंश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रिंकू सिंह, सौरभ सिंह उकेरौला मिथिलेश सिंह, मिथिलेश चौरसिया जिला महामंत्री भाजपा, रमेश राम जिला मंत्री आदि शामिल रहे, जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।