Azamgarh News: खेत में भाभी को अकेला पाकर देवर ने किया जानलेवा हमला

Azamgarh News: निजामाबाद थाना क्षेत्र में देवर द्वारा भाभी के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बीच बचाव करने पहुंचे महिला के पति पर भी देवर ने हमला बोल दिया।

Report :  Shravan Kumar
Update: 2024-06-27 08:55 GMT

आजमगढ़ में खेत में भाभी को अकेला पाकर देवर ने किया जानलेवा हमला (न्यूजट्रैक)

Azamgarh News: जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में देवर द्वारा भाभी के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बीच बचाव करने पहुंचे महिला के पति पर भी देवर ने हमला बोल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह धारदार हथियार लेकर मौके पर ही बैठ गया।

मिली जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोहनाठ गांव में गुरुवार सुबह स्थानीय गांव निवासी लीला पांडे पत्नी देवी पांडेय उम्र 60 वर्ष खेत में जानवरों के लिए घास काटने गयी थी। सिवान में इस दौरान उसके देवर अशोक पांडे पुत्र स्वर्गीय दशरथ पांडे ने कुदाल के बेंट से लीला पर हमला कर दिया और मार कर उसका हाथ-पैर तोड़ दिया। लहूलुहान घायल महिला के चिल्लाने पर पति देवी पांडे मौके पर पहुंचे तो अशोक पाण्डेय ने उन पर हमला कर दिया और कुदाल लेकर वहीं बैठ गया, जिसकी डर से कोई उसके पास नहीं गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण के सहयोग से घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

अशोक पांडे को गिरफ्तार कर पुलिस थाने पर ले आई। बता दें कि अशोक पांडे हिंडाल्को में नौकरी करता था, 2 वर्ष पूर्व रिटायर हो गया है तब से कभी कभार घर आया जाया करता है। उसके बच्चे और पत्नी सभी हिंडाल्को में ही रहते हैं। यह जब भी घर आता है तो भाई और भाभी से विवाद करता रहता है आज उन्ही विवादों के चलते अकेले पाकर उसने भाभी पर हमला कर दिया। इसी तरह शहर कोतवाली के अंतर्गत रैदोपुर स्थित काशीराम कॉलोनी में भी मनबढ़ दबंग आए दिन मारपीट करते हैं। यहां खासकर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं।

पुलिसिया कार्रवाई के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जाती है। जिससे इन मनबढ़ दबंगों का हौसला बुलंद रहता है। यहां तक की पुलिस पर भी हमला करने से यह चूकते नहीं है। 24 जून को पैसे को लेनदेन में एक महिला उसके बेटे को पत्थर मार कर घायल कर दिया थे। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया। घायल महिला रीना देवी पत्नी गणेश वर्मा और उसके पुत्र राज वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags:    

Similar News