Azamgarh news :नीलगाय बचाने के चक्कर में बाइक लेकर ज़मीन गिरा शिक्षक की मौत

Azamgarh news: जमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के निवासी युवक रविंद्र मौर्या बाइक से निमंत्रण कर घर वापस लौट रहा था कि नीलगाय बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक लेकर गिर गया।;

Report :  Shravan Kumar
Update:2025-02-17 20:10 IST

Azamgarh News : आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के निवासी युवक रविंद्र मौर्या बाइक से निमंत्रण कर घर वापस लौट रहा था कि नीलगाय बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक लेकर गिर गया। उसके शरीर मे काफी गंभीर चोटें लगी।इलाज के दौरान ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

कैसे हुई घटना

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली निवासी 32 वर्षीय रविन्द्र मौर्या एक शादी के निमंत्रण से घर लौट रहे थे। अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में वह मोटरसाइकिल से गिर गए। जिससे उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई सुरेन्द्र ने बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे रविन्द्र जमुवारी से एक शादी के निमंत्रण से खाना खाकर लौट रहे थे, तभी सामने एक नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और रविन्द्र गिर गए।

राहगीरों की सूचना पर हम लोग मौके पर पहुंचे और रविंद्र को घर लाएं। सुबह ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में 9 बजे मौत हो गई। मृतक 6 भाइयों में छोटा था, माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

परिजनों में छाया मातम

मृतक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक का कार्य करता था। मृतक के पास एक लड़की श्रेया 6 वर्ष व लड़का श्रेयांश 3 वर्ष है। मौत की सूचना सुनते परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Tags:    

Similar News