Badaun News: गंगा नदी में डूबे 5 एमबीबीएस छात्र, दो बचाए गए तीन की तलाश जारी

Badaun News: जानकारी के मुताबिक ये सभी छात्र गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के हैं, जो गंगा नदी में नहाने गए थे। इनमें से दो छात्रों को बचा लिया गया हैं जबकि 3 छात्र अभी तक लापता हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-02-18 12:04 GMT

File Photo of Five MBBS student drowned in Ganga River (Pic: Social Media)

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिलें में बड़ा हादसा हो गया। एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे पांच छात्र गंगा नदी में डूब गए। जानकारी के मुताबिक ये सभी छात्र गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के हैं, जो गंगा नदी में नहाने गए थे। इनमें से दो छात्रों को बचा लिया गया है जबकि 3 छात्र अभी तक लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। जानकारी के मुताबकि, यूपी के बदायूं जिले में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई कर रहे पांच छात्र गंगा नदी में नहाने गए थे। इस दौरान जब वे नहा रहे थे तो एक स्टूडेंट गहराई में जाने से डूबने लगा। उसी समय अन्य छात्र बचाने के लिए उसकी तरफ बढ़े। गहराई में जाने से वे भी डूब गए। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने डूबते देख छात्रों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी।

घाट पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इस दौरान लोगों ने दो छात्रों का बचा लिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबने वालों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बचाव दल गंगा नदी में डूबे तीन छात्रों की तलाश कर रही है।

डॉ. ओम प्रकाश सिंह, SSP, बदायूं

आज दोपहर करीब 1 बजे जनपद बदायूं मेडिकल कॉलेज के 5 छात्र यहां पर स्नान करने आए थे और निर्धारित स्थान से आगे चले गए। जब वो डूबने लगे तब स्थानीय गोताखोरों ने 2 को बचाया। अन्य 3 छात्रों की तलाश की जा रही है।  

पिछली बार भी गंगा नदी में डूबे थे छह लोग

आपको बता दें कि इससे पहले भी गंगा नदी में इस तरह का हादसा हो चुका है। अभी कुछ दिन पहले ही गंगा में छह लोग डूब गए थे। डूबने वालों में फर्रुखाबाद के साथ मैनपुरी और बदायूं जिले के लोग भी शामिल थे। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट और आसपास डूबे छह लोगों के शव बरामद हुए थे। पांचाल घाट पर डूबने से जिन छह लोगों की मौत हुई थी, उनमें से दो फर्रुखाबाद शहर और एक व्यक्ति मैनपुरी का रहने वाला था। हालांकि, तीन मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।

Tags:    

Similar News