Gorakhpur News: भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर निकली शोभायात्रा, महिलाओं ने की पुष्पवर्षा

Gorakhpur News भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की सहजानंद राय एवं उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने भगवान की आरती उतारी और भगवान का रथ खींच करके रथ यात्रा प्रारंभ की।;

Update:2025-04-10 16:57 IST

भगवान महावीर जयंती के अवसर पर जैन मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा (Photo- Social Media)

Gorakhpur News: गोरखपुर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

श्री पारसनाथ दिगंबर जैन सोसायटी की ओर से आयोजित रथ यात्रा सुबह आठ बजे दिगंबर जैन मंदिर आर्य नगर से निकाली गई। शोभा यात्रा में चांदी की पालकी पर भगवान महावीर स्वामी जी की मूर्ति विराजमान रही। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की सहजानंद राय एवं उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने भगवान की आरती उतारी और भगवान का रथ खींच करके रथ यात्रा प्रारंभ की।

रथ यात्रा में आगे आगे जैन ध्वज, घोड़े, बाग्घी पर भगवान की झांकी ,भजन मंडली एवं बैंड बाजे के साथ निकली शोभायात्रा का आर्य नगर चौक, बक्शीपुर, जुबली चौक, टाउन हॉल, गोलघर, और विजय चौराहा आर्य नगर होते हुए जैन मंदिर पर समाप्त हुआ पूरे रास्ते भर भगवान का पुष्प वर्षा करके थाली में आरती लगाकर पूजन एवं स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया।

बता दें कि रथ पर सवार भगवान महावीर स्वामी की झलक देखने के लिए जगह जगह लोगों का हुजूम उमड़ा एवं पुष्प वर्षा की भगवान के जयकारे भी लगाए। भगवान इंद्रदेव ने खुश होकर के अमृत वर्षा भी की ।

रथ यात्रा में शामिल समाज की महिलाएं और पुरुष भगवान के भजनों पर झूमते नजर आए। सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग एवं मैना देवी स्कूल के 75 से अधिक बच्चे रथ यात्रा में साथ साथ चल रहे थे। विभिन्न मार्गो से होते हुए शोभायात्रा वापस मंदिर पहुचीं। मंदिर पहुचने के बाद भगवान महाबीर स्वामी का 108 रजत कलशों से अभिषेक पूजन एवं पालना किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का समापन प्रीतिभोज के द्वारा किया गया।

शोभायात्रा में किया योगदान

शोभायात्रा में ज्ञानेंद्र जैन, बंटी जैन, रोहित जैन, पुखराज जी, गौरव जैन, अभिनंदन जैन, राजीव जैन, अरिहंत जैन, अभिषेक जैन, सुधीर जैन, महावीर जैन, शिखर जैन, प्राची जैन, रिंकी जैन, सुचिता जैन, शोभा रानी जैन, मोना जैन, रुचिता जैन, इंदु जैन के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और व्यापारी संगठनों के प्रमुख लोग का विशेष योगदान रहा।

Tags:    

Similar News