Gorakhpur News: सिपाही ने वीडियो कॉल कर दे दी जान, मामूली विवाद में की खुदकुशी

Gorakhpur News : गोरखपुर के पीपीगंज में मामूली विवाद में पति ने कुंडी से लटक कर जान दे दी।;

Update:2025-04-09 08:26 IST

सिपाही ने वीडियो काल कर दे दी जान, यहां तो मामूली विवाद में खुदकुशी   (photo: social media )

Gorakhpur News : पति-पत्नी के बीच विवाद के मामले जान देने के अंजाम तक पहुंच रहे हैं। गोरखपुर के सिपाही ने जहां लखनऊ में वीडियो काल कर अपनी जा दे दी, तो वहीं गोरखपुर के पीपीगंज में मामूली विवाद में पति ने कुंडी से लटक कर जान दे दी। लगातार हो रही घटनाओं को समाजशास्त्री और मनोविज्ञानी आर्थिक तंगी और बर्दाश्त करने की कम हो रही शक्ति से जोड़ कर देख रहे हैं। 

पीपीगंज में नगर पंचायत के वार्ड संख्या-18 बुद्धनगर के रहने वाले राजन अग्रहरि (28) का मंगलवार को उनकी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद राजन ने अपने आप को कमरे में कैद कर लिया। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर शव उतारा गया लेकिन तब तक राजन की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुदकशी की है। पुलिस अपने स्तर से कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।

पत्नी से झगड़े के बाद मारी गोली

गोरखपुर सहजनवा निवासी दिनेश कुमार गिरी (36) रहीमनगर में पत्नी अनीता, बेटे अंबेश (12) और अमय (6) के साथ रहता था। मौजूदा तैनाती रिजर्व पुलिस लाइन में थी। मंगलवार सुबह 10 बजे दिनेश बटलर पैलेस कॉलोनी में आईपीएस आकाश कुलहरि के घर ड्यूटी के लिए निकला था। बटलर पैलेस कॉलोनी पहुंचने के बाद 11.00 बजे पत्नी अनीता से वीडियो कॉल पर बात हुई। एक बार कॉल कट गई। इसके बाद अनीता ने दोबारा कॉल मिलाने पर झगड़ा हुआ। विवाद के बाद सिपाही ने मोबाइल पटक कर तोड़ दिया और गुस्से में बटलर पैलेस कॉलोनी से निकल कर जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नम्बर छह के पास पहुंचा। वहां सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पत्नी अनीता ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे दिनेश घर से निकले थे। सामान्यत पति के ड्यूटी पर जाने के बाद वीडियो कॉल पर बात होती थी। मंगलवार दोपहर अनीता ने कॉल मिलाई। कुछ देर बात हुई। दिनेश ने नाराज होकर पत्नी से कहा कि तुम मुझ पर शक क्यों करती हो। इसके बाद ही कॉल कट गई। यह बात अनीता ने बताई। पत्नी से फोन पर हुए झगड़े के बाद ही दिनेश ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी थी। भाई महेश ने बताया कि वर्ष 2012 में दिनेश की शादी अनीता से हुई थी। करीब पांच माह पूर्व दिनेश सिद्धार्थनगर से ट्रांसफर होकर लखनऊ आया था। महेश ने बताया कि भइया-भाभी के बीच अक्सर विवाद होता था। भाभी की परिवार वालों से भी बात कम ही होती थी।

समाजशास्त्री बता रहे इगो प्राब्लक

सामाजशास्त्री डॉ.मनीष पांडेय का कहना है कि पति-पत्नी का सबंध आपसी सामंजस्य से चलता है। संयुक्त परिवारों में विवाद होते भी थे, बड़े बुजुर्ग के हस्तक्षेप से मामला सुलझ जाता था। लेकिन अब एकल हो रहे परिवारों के चलते ऐसी स्थिति ही नहीं बन रही है। मनोचिकित्सक डॉ.अभिनव कहते हैं कि तमाम मामलों में आर्थिक दिक्कतों के चलते विवाद की स्थिति बन रही है। जहां सिर्फ पति कमाई कर रहा है, वहां जरूरत के साथ शौक पूरा करना विवाद की बड़ी वजह है। 

Tags:    

Similar News