Bahraich News: भारतीय किसान यूनियन ने आखिर क्यों किया प्रदर्शन, जानें वजह

Bahraich News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ उपेक्षा का व्यवहार करने का आरोप लगाया है।;

Update:2025-01-13 21:10 IST
Farmers of Bharatiya Kisan Union Tikait faction demonstrated

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसानों ने किया प्रदर्शन- (Photo- Social Media)

  • whatsapp icon

Bahraich News: बहराइच जनपद के मुख्यालय पर आज तहसील सदर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने किसानों की विभिन्न समस्याओं की मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन की अगुवाई रामकुमार वर्मा जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने किया जिला अध्यक्ष के साथ तमाम किसान एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ उपेक्षा का व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बहराइच के तहसील परिसर में एकत्र होकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।

कृषि कानून मसौदे की प्रतियां जलाईं गईं

उनकी प्रमुख मांगों में स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी गारंटी कानून लागू करना और किसान आयोग का गठन करना शामिल है। उनके अनुसार किसान आयोग का गठन हो जाने से किसानों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। किसान यूनियन की तरफ से विरोध दिखाने के लिए कृषि कानून मसौदे की प्रतियां भी जलाईं गईं।

इस प्रदर्शन के दौरान तमाम भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारी नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन कारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए तथा अपनी मांगों पर तत्काल कार्यवाही करने की आवाज भी बुलंद की है। यह विरोध प्रदर्शन जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के मध्य संपन्न हुआ।

Tags:    

Similar News