Bahraich News: खेत में मिला तेंदुए का शव, शरीर पर चोट के निशान, एक हफ्ते में तीन जानवरों की मौत से मचा हड़कंप

Bahraich News: कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में दस दिनों के भीतर एक बाघिन समेत दो तेंदुओं की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। चार दिन पूर्व बैराज में एक बाघिन का शव तैरता हुआ मिला था।

Report :  Anurag Pathak
Update: 2024-01-20 06:44 GMT

बहराइच में खेत में मिला तेंदुए का शव (न्यूजट्रैक)

Bahraich News: जिले में स्थित कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में शनिवार सुबह एक तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। प्रभाग के मूर्तिहा रेंज में स्थित एक ग्राम के टीले पर तेंदुए का शव पड़ा दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी मौत कैसे हुई ये पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चल पाएगा।

एक सप्ताह में तीन जानवरों की हो चुकी है मौत

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में दस दिनों के भीतर एक बाघिन समेत दो तेंदुओं की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। चार दिन पूर्व बैराज में एक बाघिन का शव तैरता हुआ मिला था। उसके बाद आज एक तेंदुए की मौत हो गई। जिससे वन विभाग में खलबली मची हुई है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग मुर्तिहा रेंज के लालबोझा गांव में आज एक खेत के टीले पर तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। उसके तेंदुए के शरीर चोट के गहरे निशान भी है। ऐसे में शिकारियों की ओर से हमले की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

तेंदुए का शव मिलने की जानकारी लोगों ने रेंज कार्यालय को दी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जांच कर रही है। प्रभागीय वनाधिकारी बी शिवकुमार ने बताया कि एक खेत में चार साल की मादा तेंदुए का शव मिलने की सूचना मिली है। मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा गया है। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। शव को रेंज कार्यालय लाया जा रहा है। डाक्टरों के पैनल से उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसकी मौत आपसी संघर्ष या किसी और कारण से हुई है ये पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

Tags:    

Similar News