Bahraich Danga: UP में चुनाव की वजह से हुआ दंगा.., बहराइच हिंसा को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला

Bahraich Danga: सपा मुखिया ने यूपी उपचुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में उपचुनाव होने वाले हैं। इसलिए भाजपा सरकार ने बहराइच में दंगे कराये हैं।

Update:2024-10-21 13:29 IST

बहराइच हिंसा को लेकर अखिलेश यादव का बयान (सोशल मीडिया)

Bahraich Danga: बहराइच हिंसा और आगजनी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बार फिर निशाना साधा है। सपा मुखिया ने यूपी उपचुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में उपचुनाव होने वाले हैं। इसलिए भाजपा सरकार ने बहराइच में दंगे कराये हैं। भाजपा सरकार ने जानबूझ कर बहराइच में हिंसा और आगजनी कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए बहराइच में दंगा कराया है। 

दरअसल मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव ने सोमवार को नामांकन कर दिया है। नामांकन के दौरान मैनपुरी पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। सपा प्रमुख ने जहां उपचुनाव में तेज प्रताप यादव की जीत का दावा किया है।

उन्होंने कहा कि सपा और नेताजी का मैनपुरी की जनता ने हमेशा साथ दिया है। करहल विधानसभा सीट पर जनता ने हमेशा समाजवादी पार्टी को ही चुना है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में पहले से अधिक जनता का सपा को समर्थन मिलेगा और चुनाव परिणाम भी ऐतिहासिक होगा।

जानबूझकर भाजपा ने बहराइच में कराया दंगा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा थोड़ी बहुत रूक गयी है। भाजपा सारी संस्थाओं से खुद को ऊपर मानती है। वह जमीनों को कब्जाने का अब काम कर रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बहराइच का दंगा भी जानबूझकर कराया गया है। बहराइच दंगा की वजह भी साफ है कि यह चुनाव के कारण ही कराया गया है।

उन्होंने कहा कि बहराइच में दंगा को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब न देने और राजनीतिक लाभ लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने यह साजिश रची है। बहराइच में प्रशासन और पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम नहीं किया गया है। जिससे यह साफ स्पष्ट है कि वहां जानबूझकर दंगा कराया गया।

Tags:    

Similar News