Bahraich News: भेड़िये के बाद तेंदुए की दहशत, बहराइच में तेंदुए ने किसान को बनाया निवाला, खेत में मिला क्षत विक्षत शव

Bahraich News: मृतक किसान के चेहरे पर पंजे के निशान हैं और गले पर तीन जगह तेंदुए के दांत के निशान हैं। जहां से मांस निकाल कर तेंदुआ खा गया है। वही शरीर के पूरे हिस्सों में गहरे दांत और पंजे के निशान हैं।

Update:2024-09-29 20:03 IST

Bahraich News

Bahraich News: यूपी के बहराइच जिले में अभी भेड़िये का आतंक खत्म नहीं हुआ था कि अब पिछले तीन दिनों में तेंदुआ का आतंक बन गया। पिछले तीन दिन में तेंदुआ का आज दूसरी बार किसान पर हमला हुआ। ककरहा रेंज के जंगल से सटे धर्मपुर बेझा गांव निवासी एक किसान रविवार को खेत की रखवाली के लिए गया था। इसी दौरान अचानक जंगल से आए तेंदुए ने किसान पर हमला कर मार डाला। किसान का खेत क्षत विक्षत हालत में शव मिला है। सूचना रेंज कार्यालय के कुछ कर्मी मौके पर पहुंच गए पर अभी वह किसी तरह की टिप्पणी करने से मना कर रहे हैं।

मालूम हो कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत धर्मपुर बेझा गांव निवासी कंधई (40) वर्ष जगजीवन का घर के निकट खेत है। कंधई रविवार दोपहर को अपने खेत के निकट रखवाली कर रहा था। इसके बाद वह बाग में लकड़ी तोड़ने लगा। तभी अचानक जंगल से निकल कर तेंदुआ आ गया और तेंदुए ने किसान पर हमला कर मार डाला। कुछ देर बाद परिजन तलाश करते हुए खेत में पहुंचे तो उसका क्षत विक्षत शव देखा। इस पर सभी रोने लगे।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय में दी। वन कर्मचारी इस मामले पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं दिए जबकि बताया गया कि वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया लखनऊ विभागीय मीटिंग में गए है। वन दरोगा अशोक श्रीवास्तव बोले कि वह उर्रा वन चौकी पर थे, पहुंचने वाले हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक किसान के चेहरे पर पंजे के निशान हैं और गले पर तीन जगह तेंदुए के दांत के निशान हैं। जहां से मांस निकाल कर तेंदुआ खा गया है। वही शरीर के पूरे हिस्सों में गहरे दांत और पंजे के निशान हैं।

बता दें कि अभी दो दिन पहले तेंदुए ने हमला कर एक किशोर समेत दो लोगों को घायल कर दिया था। पहली घटना शुक्रवार को धर्मापुर रेंज के हरखापुर गांव में तेंदुआ पहुंचा था। उसने खेत में काम कर रहे किसान मधु सूदन (35) पुत्र राम कुमार पर हमला कर दिया था। किसान ने संघर्ष कर जान बचाई। उसे सीएचसी लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर रात नौ बजे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना इसी दिन सुजौली थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरवा गांव निवासी सायबा (14) पुत्री वसीम खान के घर के बाहर सो रही थी। तभी रात को जंगल से निकल कर आए तेंदुआ ने बालिका पर हमला कर दिया। बालिका के रोने पर परिवार के लोग जागे और सभी ने हांका लगाया। बालिका को सीएचसी मोतीपुर लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात 12 बजे हालत में सुधार न होने पर बालिका को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। भेड़िया के बाद लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से ग्रामीण सहमे और बुरी तरह से भयभीत हैं।

Tags:    

Similar News