Banda News: सपा को वोट देने की सजा, दबंगों ने घर में घुसकर सबको पीटा

Banda News: बांदा में भाजपा समर्थक कुछ बदमाश एक घर में घुसकर सभी परिवार वालों के साथ मारपीट की।

Report :  Anwar Raza
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-03-15 07:21 GMT

बांदा में बदमाशों ने की मारपीट 

Banda News: यूपी चुनाव 2022 में एक बार फिर योगी सरकार की वापसी हो गई है। सीएम योगी की जीत पर जहां सब लोग खुश हैं, वहीं कुछ भाजपा समर्थक बदमाश एक घर में घुसकर सभी परिवार वालों के साथ मारपीट की है। बदमाशों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। इस बीच बदमाशों ने सभी को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल, सभी महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

महिलाओं के साथ भी की मारपीट

जानकारी के मुताबिक, बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव का है ये मामला। दो दिन पहले सुरेंद्र सिंह अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। उसी समय गांव के दबंग पिंटू उर्फ पद्मेश द्विवेदी अपने कुछ लोगों के साथ उनके पास पहुंचे और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। आवाज सुन घर की महिलाएं भी बाहर निकल आईं और उनको गाली गलौज करने से मना किया। जिस पर दबंगों ने अपशब्द बोलते हुए उनके घरों में बुलडोजर चलाने की धमकी दी। वहीं, बदमाशों ने महिलाओं और घर के सभी पुरुषों के साथ जमकर मार पीट की। 

बदमाशों ने सपा को वोट देने की दी सजा

पीड़ितों की माने, तो दबंग पदमेश ने तमंचा निकालकर फायर भी किया, लेकिन फायर मिस होने से पीड़ित बच गए। मारपीट के बाद दबंग जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने समाजवादी पार्टी को वोट दिया था और उसका प्रचार किया था, जिसके चलते दबंग उनके घर में घुसकर उनके साथ गाली गलौज करने लगे। वह कहने लगे कि जिसने भी सपा को वोट दिया है उनके सबके घरों में बुलडोजर चलाएंगे और उसी मिट्टी में उनको दफन कर देंगे। आज पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और उन्होंने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने की फरियाद की है।

Tags:    

Similar News