Banda News: समाज कल्याण विभाग की बड़ी लापरवाही, जीवित वृद्ध को किया मृत घोषित

Banda News: बांदा में समाज कल्याण विभाग द्वारा एक जीवित वृद्ध व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है। पीड़ित ने डीएम से गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि उसे 6 माह से पेंशन नहीं दिया जा रहा है।

Written By :  Anwar Raza
Published By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-03-07 09:03 GMT

पीड़ित भगवंत

Banda News : यूपी के बांदा में समाज कल्याण विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहाँ एक 80 वर्षीय वृद्ध को जीवित होने के बाद भी विभाग के कर्मचारियों ने मृत घोषित कर दिया। वृद्ध लाठी डंडो के सहारे अधिकारियों की चौखट पर वृद्धा पेंशन के लिए गुहार लगा रहा है।

पीड़ित 6 माह से लगा रहा विभाग के चक्कर

जनपद के महुआ विकासखंड तहसील अतर्रा ग्राम निवासी वृद्ध भगवंत को पेंशन का नहीं मिल रहा। वृद्ध पेंशन लाभ के लिए 6 माह से विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। पीड़ित ने जब भी समाज विभाग कार्यालय में जानकारी लेने जाता है तो वहां के कर्मचारी उसे मुर्दा बताकर भगा देते हैं।

पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

पेंशन न मिलने से परेशान होकर पीड़ित भगवंत कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अनुराग पटेल के सामने पेश होकर जिंदा होने का सबूत दिया और न्याय की गुहार लगाई है। आज जिलाधिकारी ऑफिस में पहुँचे वृद्ध ने डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर जिम्मेदार पर कार्यवाही की मांग की है। वृद्ध ने बताया कि पिछले 6 महीनों से अधिकारियों से वृद्धा पेंशन के लिए दौड़ रहा हूँ, अधिकारियों ने मुझे कागजो में मृत घोषित कर दिया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मामले को संज्ञान लेकर बताया कि अभी मेरे कार्यालय में एक वृद्ध आये हुए थे, जिनको वृद्धा पेंशन का लाभ नही मिल रहा, मैंने उनको डॉक्युमेंट लेकर ऑफिस आने के लिए कहा है, जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच करा कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। वृद्ध भगवंता के कागजात लेकर पेंशन दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी।

Tags:    

Similar News