न्यूजट्रैक की खबर का असर: बांदा में अनशन पर बैठी विधवा की शासन ने सुनी पुकार, अब जल्द न्याय मिलने की उम्मीद

Banda: यूपी में न्यूजट्रैक (Newstrack) की खबर का असर। बीते दिन बांदा में अनशन पर बच्चों समेत बैठी विधवा के लिए शासन-प्रशासन से मदद का हाथ आगे आया है। ये न्यूजट्रैक द्वारा लगातार फॉलोअप करने का नतीजा है

Report :  Anwar Raza
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-05-18 03:29 GMT
बांदा में अनशन पर बच्चों समेत बैठी ये महिला (फोटो-सोशल मीडिया)

Banda: यूपी में न्यूजट्रैक (Newstrack) की खबर का असर। बीते दिन बांदा में अनशन पर बच्चों समेत बैठी विधवा के लिए शासन-प्रशासन से मदद का हाथ आगे आया है। ये न्यूजट्रैक द्वारा लगातार फॉलोअप करने का नतीजा है, कि अब विधवा के मन में कुछ उम्मीद जगी है।

 बांदा जनपद में 50 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर छोटे-छोटे बच्चों के साथ न्याय की आस पर सपना नामक महिला जो कि मरही माता शहर कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत की रहने वाली है। आज 3 दिन से आमरण अनशन पर अशोक लाट चौराहे (Ashok Lat Crossroads) पर बैठी हुई है। ऐसे में 

पीड़ित महिला सपना ने बताया कि उसका पति विजयराज दिनांक 10.03.21को दिन को सुबह 9:30 बजे घर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह का संबोधन सुनने राजकीय इंटर कॉलेज बांदा मैदान में कहकर घर से बाहर निकले थे। रैली में भीड़ ज्यादा होने के कारण उनको अचानक दिल का दौरा पड़ गया और सुबह 11:30 बजे सभा स्थल में ही पति विजयराज की मौत (husband died cm rally) हो गई थी।

बीत चुका 1 साल से ज्यादा

पीड़ित महिला को शासन प्रशासन ने आर्थिक मदद का वादा किया था। लेकिन लगभग 1 वर्ष से अधिक समय हो चुका है। ना तो शासन से कुछ मदद हो सकी है और ना ही जिला प्रशासन के द्वारा किसी तरह की आर्थिक सहयोग व सहायता प्रदान की गई है।

पीड़ित महिला के पति के मरने के बाद उसकी स्थिति दैनीय है। चार पुत्रियां हैं जिनमें दो शादी के लायक है। 1 पुत्र 14 वर्षीय है जो कि विद्यार्थी है। उसकी शिक्षा नहीं हो पा रही है। पीड़ित महिला सपना ने बताया कि वह सब्जी बेचकर घर चला रही है और कोई भी व्यवस्था लड़की की शादी करने कि नहीं है।

कई बार शासन और प्रशासन को अवगत कराया पर आज तक न्याय नहीं मिल सका।  सिवाय आश्वासन के उसको कुछ भी नहीं मिला। इसलिए वह अपने बच्चों सहित अनशन करने के लिए मजबूर हो गई है और अगर इस मौसम में उसको या उसके किसी भी परिवारिक सदस्य को कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।

वहीं पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है। पत्नी का कहना है कि उसका पति भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता था। अभी तक मदद न होने पर वह हताश और निराश है। जब तक उसको न्याय नहीं मिलेगा वह अनशन पर बैठी रहेगी।

Tags:    

Similar News