Banda News: बांदा में बेलगाम अपराधी, पूर्व प्रधान पति को मारी गोली, अधिवक्ताओं को सरे राह लूटा

Banda News: जानकारी होने पर लोग थाने पहुंच गए। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। बबेरू CO सौरभ सिंह ने बताया, मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला संदिग्ध है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Report :  Om Tiwari
Update:2024-10-13 20:33 IST

Banda News ( Pic- Newstrack)

Banda News: बांदा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को ठेंगे पर मारा जा रहा है। रविवार को बबेरू इलाके में पूर्व प्रधान पति को गोली मार दी गई। जबकि चिल्ला थाने के बगिया चौराहे मे तीन अधिवक्ता लूट के शिकार हो गए। लुटेरों ने तीनों वकीलों को जमकर कूटा और गले में सजी सोने की जंजीरों समेत सब कुछ नोच खसोट लिया। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन के दावे तक सीमित है।

बबेरू और चिल्ला थाना क्षेत्रों में सामने आई वारदातें

बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे पूर्व ग्राम प्रधान पति समसुददीनपुर गांव निवासी त्रिलोकचंद्र (45) भतीजे रामबरन के साथ बाइक से पिलखनी गांव जा रहे थे।व जाखी और तेरा गांवों के बीच दो बाइकों में आए चार लोगों ने दोनों को घेर लिया। बाइक के अगले पहिए में गोली मारी। दशहत में वे दोनों रामबरन खेत में छिप गए। छिपने के दौरान बदमाशो ने त्रिलोक चंद्र को गोली मार दी। जानकारी होने पर लोग थाने पहुंच गए। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। बबेरू CO सौरभ सिंह ने बताया, मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला संदिग्ध है। जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस का दावा हो रही कार्यवाही, नतीजा ढाक के तीन पात

दूसरा मामला चिल्ला थाना क्षेत्र में वकीलों से लूट और मारपीट का बताया गया है। अपराधिक घटनाओं के लिए कुख्यात बगिया चौराहे में कार रोक कर तीन अधिवक्ताओं लोकेंद्र सिंह और ऋतुराज व अन्य के साथ लूटपाट की। तकरीबन दस तोले से ज्यादा सोना और पचास हजार की नकदी लूट ली। चिल्ला SO केडी त्रिपाठी की मानें तो, त्वरित कार्यवाही की जा रही है। लेकिन, खबर भेजते समय तक नतीजा ढाक के तीन पात ही बताया गया है ‌

Tags:    

Similar News