Banda News: धूमधाम से मना काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह, CM के live संबोधन के बाद रामकेश निषाद ने बांधा समां

Banda News: जलशक्ति राज्यमंत्री निषाद ने कहा, देश को स्वतंत्रता दिलाने में काकोरी घटनाक्रम का विशेष महत्व है। 9 अगस्त 1925 को शाहजहांपुर से लखनऊ आ रही ट्रेन से काकोरी के निकट सरकारी खजाना कब्जा कर क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार की नीव हिला दी थी।

Report :  Om Tiwari
Update: 2024-08-09 16:23 GMT

Banda News

Banda News: स्वतंत्रता समर में अंग्रेजों की चूलें हिलाने वाला काकोेरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान CM योगी आदित्यनाथ का live संबोधन आकर्षण का केंद्र रहा। बाद में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्वतंत्रता और लोकतंत्र सेेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया। उधर, भूरागढ़ दुर्ग और महिला डिग्री कालेज में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।

आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण पड़ाव बना काकोरी घटनाक्रम

जलशक्ति राज्यमंत्री निषाद ने कहा, देश को स्वतंत्रता दिलाने में काकोरी घटनाक्रम का विशेष महत्व है। 9 अगस्त 1925 को शाहजहांपुर से लखनऊ आ रही ट्रेन से काकोरी के निकट सरकारी खजाना कब्जा कर क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार की नीव हिला दी थी। ब्रिटिश सरकार ने कई गिरफ्तारियां की। मुकदमा चलाया। लेकिन काकोरी घटनाक्रम देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ।

अमृत काल में PM और CM ने तेज किया विकास का पहिया

निषाद ने कहा, आजादी के अमृत महोत्सव काल में PM मोदी एवं CM योगी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित करने का कार्य किया है। साथ ही देश और प्रदेश को विकस की राह पर लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सभी नागरिकों का योगदान जरूरी है। इस बीच आर्यकन्या इण्टर कालेज की छात्राओं के तरानों ने देशभक्ति की अलख जगाई। दयाराम रैकवार ने काकोरी घटनाक्रम पर केंद्रित गीत पेश किया।

राज्यमंत्री निषाद ने सम्मानित किए स्वतंत्रता और लोकतंत्र सेनानी

जलशक्ति राज्यमंत्री निषाद ने स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानितों में रामसेवक शिवहरे, वेदप्रकाश शुक्ला, शिव नारायण तिवारी, सुधीर निगम, बृजमोहन गुप्ता, पुष्पा, राजकुमारी और बीना आदि प्रमुख रहे।

चित्र प्रदर्शनी ने भी बयां की काकोरी ट्रेन एक्शन की महत्ता

काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान खींचा।राष्ट्रीय अभिलेखागार से प्राप्त चित्रों एवं साहित्य से सभी रूबरू हुए। राज्यमंत्री निषाद ने जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य और अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार व अमिताभ यादव आदि के साथ प्रदर्शनी का जायजा लिया। संचालन संजय काकोनिया ने किया।

भूरागढ़ शहीद स्थल को पर्यटन स्थल बनाने का वादा

जलशक्ति राज्यमंत्री निषाद भूरागढ़ शहीद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। अमर शहीदों नमन कर उन्होंने शहीद स्थल के पर्यटन विकास का भरोसा दिया। वृक्षारोपण भी किया।जिलाधिकारी प्रताप ने कहा, शहीद स्थल के पर्यटन विकास के लिए दो परियोजनाएं संचालित की गई हैं। रिवर फ्रंट विकास, पार्किंग एवं शौचालय निर्माण होना है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूर्व सैनिक और उनके परिजन भी मौजूद रहे।

भाषण में शगुफ्ता और पोस्टर प्रतियोगिता में अंशिका अव्वल

राजकीय महिला डिग्री कालेज में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता ने काकोरी घटनाक्रम पर रौशनी डाली। भाषण प्रतियोगिता में शगुफ्ता कुरैशी ने बाजी मारी। अंजलि दूसरे और आस्था तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में अंशिका ने पहला और आस्था ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जेपी सिंह, माया वर्मा, अंकिता तिवारी, जेके चौरसिया, विनोद चंदेल, मोहम्मद अफजल, वीरेंद्र चौरसिया, रामनरेश पाल, नीतू सिंह और आदित्य प्रताप आदि मौजूद रहे। संचालन सबीहा रहमानी ने किया।

Tags:    

Similar News