Banda News : फांसी के फंदे पर झूले दो बंदे, एक ने बीबी की पिटाई से चुनी मौत, दूसरे मामले पर रहस्य का साया

Banda News : बांदा शहर में बुधवार को दो लोग फांसी के फंदे पर झूल गए। एक ने पत्नी और उसके सहयोगियों की पिटाई से दुखी होकर मौत को गले लगाने का फैसला किया।

Report :  Om Tiwari
Update:2024-10-16 22:23 IST

Banda News : बांदा शहर में बुधवार को दो लोग फांसी के फंदे पर झूल गए। एक ने पत्नी और उसके सहयोगियों की पिटाई से दुखी होकर मौत को गले लगाने का फैसला किया। घर में ही फैसले को अंतिम रूप दिया, जबकि दूसरे मामले में आत्महत्या का कारण अभी भी रहस्य बना है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है, मामलों की छानबीन की जा रही है।

अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाया मुकेश

बताया गया, शहर कोतवाली अंतर्गत आवास विकास कालोनी में बुधवार को 40 वर्षीय मुकेश ने पत्नी रीता से झगड़ा किया। शराब के नशे में मुकेश ने रीता को पीटा। जवाब में रीता ने मुकेश को पीटा। इस बीच रीता के कथित दो सहयोगियों ने भी मुकेश पर हाथ झाड़े। इससे मुकेश ने खुद को अपमानित महसूस किया। जान देने का फैसला लिया। घर में ही खुद को कमरे में बंद कर पंखे की हुक से फांसी का फंदा बनाया। गला फंसाकर फंदे पर झूल गया। किसी कार्यक्रम का चंदा मांगने पहुंचे युवाओं ने खिड़की से फंदे शव झूलने की जानकारी दी। हक्का बक्का पत्नी रीता लपक कर कमरे में पहुंची। नजारा देख उसके होश उड़ गए। परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा। पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है, मामले को जांचा जा रहा है।

अरुण के सुसाइड पर रहस्य का साया

दूसरा मामला शहर कोतवाली के ही कटरा इलाके के नोनिया मोहाल का बताया गया है। बलबीर का 36 वर्षीय बेटा अरुण घर में अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे पर झूल गया। परिजनों ने फंदा काटकर शव नीचे उतारा। अस्पताल ले गए। तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चले थे। सूचना पाकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम को भेजा है।

Tags:    

Similar News