Yogi Ka Kavach: साधु के वेष में, उत्तर प्रदेश में जलवा हमेशा तूफानी रहे... सीएम योगी पर बंजारा फिल्म्स का नया गीत Viral

Yogi Ka Kavach: बंजारा फ़िल्म्स द्वारा आज लांच हुआ योगी का कवच गीत सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है और सभी लोगों द्वारा बेहद सराहा जा रहा हैं। इस गीत के माध्यम से योगी सरकार की उप्लभ्धियाँ और जनता से जुड़ाव को दर्शाया गया है। यह गीत सभी प्रदेश वासियों को भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के विकास से जोड़ने का प्रयास है।

Update: 2023-04-26 16:02 GMT
योगी आदित्यनाथ पर बंजारा फिल्म्स का गीत

Yogi Ka Kavach: बाबा हो योगी बाबा... चांद सूरज के जब तक कहानी रहे, योगी बाबा तेरी जिंदगानी रहे...। लाज बहनों की तुमने बचाई, यूपी से गुंडागर्दी मिटाई...। साधु के वेष में, उत्तर प्रदेश में जलवा हमेशा तूफानी रहे...। सोशल मीडिया पर इन दिनों योगी का कवच नाम से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बंजारा फिल्म्स के ये गीत खूब वायरल हो रहे हैं। 2 मिनट 37 सेकेंड के इस वीडियो को लोग बड़ी संख्या में पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपबल्धियों का बखान किया गया है।

योगी का कवच गीत बंजारा फ़िल्म्स द्वारा लांच किया गया है। गायिका चंचल बंजारा ने अपने सुरों से इस गीत में जान भर दी है। गाने के माध्यम से कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश और दुनिया में एक नयी पहचान प्राप्त हुई है। आज उत्तर प्रदेश केंद्र के सभी फ्लैगशिप योजनाओं में अग्रणी है। बिलजी, पानी, सड़क, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, सरकारी नौकरी, स्वरोजगार समेत कई बड़े छेत्रों में उत्तर प्रदेश प्रतिदिन आगे भसड़ रहा है।

साधु के भेष में तेरा जलवा कायम रहेगा...

गाने में कहा गया है कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश दंगाइयों, माफ़ियाओं, जंगल राज, गुंडा राज के लिए नहीं बल्कि उत्सव और महोत्सवों के लिए जाना जाता है। प्रतिदिन प्रदेश विकास की नयी ऊचाइयों को छू रहा है। उत्तर प्रदेश जिसके बारे में सोचा जाता था दूसरे या तीसरे दिन यहाँ भाई-भतीजावाद, ब्रस्ताचार और दंगा होता रहा है। उत्तर प्रदेश पिछले 6 वर्षो से पूर्ण रूप से दंगा मुक्त हो गया है और अपने बुनियादी ढाँचे को मज़बूत कर लिया है। वर्त्तमान में कोई भी उत्तर प्रदेश के बारे में नकारात्मक भाव प्रकट नहीं करता है। यूपी के बारे में सुनते ही सभी देशवासियों के चेहरे खिल उठते हैं। 6 वर्षो पूर्व यूपी के बारे में सुनते ही सब शक की नज़रों से देखते थे। वर्त्तमान में लोगो की धारणा में यह बदलाव डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

लाज तुमने है बहनों की बचायी...

गाने में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद अपराध में भारी कमी आयी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4-5 वर्षों पूर्व सभी परिवार डरे सहमे रहते थे। सभी बहन बेटियां स्कूल, कॉलेज में आने-जाने में डरती थी। गुंडाराज के चलते लोगों को उत्तर प्रदेश से पलायन करना पड़ा। आज यूपी में कोई अपराधी नहीं है और सभी बहन बेटियां पूर्ण रूप से सुरक्षित है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में योगी सरकार को नेशनल क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश की स्तिथि में बेहद सुधार देखे गए हैं।

Tags:    

Similar News