Moradabad News: भाजपा जिला अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 19 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

Moradabad News: पार्टी में जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने नामांकन पर्चे भरे। चुनाव अधिकारी और प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी की मौजूदगी में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक यह नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।;

Report :  Sudhir Goyal
Update:2025-01-10 23:05 IST
BJP starts election process for district president post, 19 candidates fill out form

भाजपा जिला अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 19 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे- (Photo- Social Media)

  • whatsapp icon

Moradabad News: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के तहत बूथ से लेकर मंडल अध्यक्ष तक की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब पार्टी में जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने नामांकन पर्चे भरे। चुनाव अधिकारी और प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी की मौजूदगी में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक यह नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।

इस प्रक्रिया के तहत कुल 19 फॉर्म दिए गए हैं, जिन्हें अब पार्टी द्वारा विचार किया जाएगा। इसके अलावा, प्रदेश परिषद के लिए भी सात फॉर्म दिए गए थे, जिनमें से सात आवेदन वैध पाए गए। इस प्रकार, प्रदेश परिषद के लिए सात आवेदन वैध हुए हैं और अब चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी। चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देश के अनुसार और नियमों का पालन करते हुए यह प्रक्रिया पूरी की गई है।

इस दौरान वर्तमान जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने दावेदारी की है। नामांकन के साथ उम्मीदवारों को वर्ष 2019 में 2024 की सक्रिय सदस्यता, 2024 की प्राथमिक सदस्यता, बायोडाटा, हाई स्कूल की मार्कशीट, आधार कार्ड की फोटो कॉपी सहित अन्य दस्तावेज जमा करने थे।

इस नामांकन प्रक्रिया में जिला चुनाव सह अधिकारी सतपाल सिंह और राजपाल आर्य भी उपस्थित रहे। नामांकन करने वालों में आकाश कुमार पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा दिनेश ठाकुर, कमल प्रजापति, ब्रह्मपाल सिंह उर्फ वीर सिंह, जितेंद्र सिंह, गजेंद्र चौधरी, नवीन कुमार चौधरी एडवोकेट, रतन सिंह पाल, सतवीर सिंह, सुमन देवी, डॉ शशि चौहान, हर ज्ञान सिंह, आदेश चौधरी, चंद्रपाल सिंह सैनी, राजपाल सिंह प्रजापति, बलराम सिंह, ज्ञान सिंह शामिल हैं।

प्रदेश परिषद के लिए भी कई नेताओं ने आवेदन किया है जिनमें जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, अमर सिंह सैनी, सत्यपाल सिंह, प्रमोद कुमार चौहान, गीता शर्मा, ठाकुर बंदना सिंह आदि प्रमुख हैं। यह चुनाव प्रक्रिया भाजपा के संगठन के भीतर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags:    

Similar News