Moradabad News: विधायक कमाल अख्तर के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई, होटल और बार सील
Moradabad News: नगर निगम ने कमाल अख्तर की ‘होटल व्हाइट हाउस’ और ‘गजल बार’ को सील कर दिया। ये दोनों संपत्तियां उनकी पत्नी हमरा अख्तर के नाम पर दर्ज हैं, जो अमरोहा की उझारी नगर पंचायत की चेयरपर्सन भी हैं।;
Moradabad News: मुरादाबाद की कांठ विधानसभा से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक कमाल अख्तर को विधानसभा में नगर निगम के खिलाफ आवाज उठाना भारी पड़ गया। नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके होटल और बार को सील कर दिया, साथ ही कुर्की का नोटिस भी चस्पा कर दिया।
क्या है मामला?
विधायक कमाल अख्तर ने मुरादाबाद नगर निगम द्वारा किराए में मनमानी बढ़ोतरी और साप्ताहिक बाजारों की बंदी का मुद्दा विधानसभा में जोर-शोर से उठाया था। इसके बाद आज उनकी संपत्तियों पर नगर निगम ने सील लगाने की कार्रवाई की, जिसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई माना जा रहा है।
नगर निगम ने कमाल अख्तर की ‘होटल व्हाइट हाउस’ और ‘गजल बार’ को सील कर दिया। ये दोनों संपत्तियां उनकी पत्नी हमरा अख्तर के नाम पर दर्ज हैं, जो अमरोहा की उझारी नगर पंचायत की चेयरपर्सन भी हैं।
कमल अख्तर का क्या कहना है?
विधायक कमाल अख्तर ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई नगर निगम की बदले की भावना से की गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने टैक्स बकाया होने का हवाला देकर उनकी दो बिल्डिंगों को सील किया।
उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि:
• ‘होटल व्हाइट हाउस’ उन्होंने लीज पर ले रखा है, उसकी मालिकाना हक उनके पास नहीं है।
• ‘गजल बार’ की बिल्डिंग चार साल से बंद है और कोई किराया नहीं आ रहा है।
• जल्द ही बकाया टैक्स जमा कर दिया जाएगा।
राजनीतिक विवाद गहराया
इस कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी ने इसे प्रतिशोध की राजनीति करार दिया है। नगर निगम की इस कार्रवाई पर अब राजनीतिक हलकों में गर्मागर्मी बढ़ गई है, और यह मामला तूल पकड़ सकता है।