Bareilly: सपा प्रत्याशी Praveen Singh Aron ने मीरगंज से किया चुनावी शंखनाद

Bareilly News: मीरगंज मे गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कार्यालय का उद्धघाटन और कार्यकर्ता सम्मलेन करके लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है|

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-03-09 14:10 GMT

बरेली में हुआ चुनावी शंखनाद। (Pic: Newstrack)

Bareilly News: मीरगंज मे गठबंधन के प्रत्याशी ने कार्यालय का उद्धघाटन और कार्यकर्ता सम्मलेन करके लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। सम्मलेन मे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। कार्यकम मे राहुल गाँधी और अखिलेश यादव ज़िंदाबाद के नारे लगे। इस दौरान सपा गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन, सपा जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप, मीरगंज पूर्व विधायक सुल्तान बेग, ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़ भूपेंद्र कुर्मी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदेश पाल सिंह, ओमप्रकाश दिवाकर, पूर्व चेयरमैन इल्यास अंसारी, मीरगंज सपा विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार,मीरगंज विधानसभा प्रभारी अज़ीम मलिक,खान अफ़सन,मुराद बेग, डॉ मुदित प्रताप सिंह सहित गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


गठबंधन जनता की मांग पर बना

सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि यह गठबंधन जनता की मांग पर बना है। वोटर की मांग पर बना है। यह गठबंधन देश के लिए नजीर बनेगा। इस सरकार में व्यापारियों की हालत बहुत खराब है। ऑनलाइन ट्रेडिंग के चक्कर में व्यापारी बहुत परेशान है। इंडिया गठबंधन की सरकार सबका विकास करेगी। बीजेपी की सरकार में जो 400 करोड़ के आदमी थे वह चार लाख करोड़ के हो गए। किसान रात भर गोवंश से अपने खेत बचा रहा है। लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का साथ दें। केंद्र में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है।

जीतने की पूरी तैयारी

सपा के जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने बताया मीरगंज में हुए सम्मेलन में आए लोगों के को देखकर ऐसा लग रहा है कि प्रवीण सिंह ऐरन बरेली से बड़ी जीत दर्ज करेंगे। हमारे प्रत्याशी से हर जाति धर्म के लोग जुड़े हुए हैं। लोग उन्हें पसंद करते हैं। मीरगंज की जनता सपा प्रत्याशी को अपनी विधानसभा से जिताकर भेजेगी। पूर्व विधायक मीरगंज सुल्तान बेग ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव से बीजेपी बहुत परेशान है। हमारे नेता देश में जाकर इंडिया गठबंधन को मजबूत कर रहे हैं। यह हो सकता है अगर बसपा गठबंधन से बाहर रहती है तो बरेली लोकसभा सीट से किसी मुस्लिम को अपना प्रत्याशी वोट काटने के लिए बनाएगी। बसपा हमेशा हमारे लोगो का नुकसान करने का काम करती है। इस बार यहाँ से प्रवीण सिंह को जिता के ही दम लेंगे।

Tags:    

Similar News