Bareilly News : महिला पुलिसकर्मियों से शारीरिक शोषण करने वाला फर्जी सिपाही हुआ गिरफ्तार

Bareilly News : पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों से शारीरिक शोषण करने वाले और उनके रूपयों पर मस्ती करने वाले फर्जी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-09-03 12:57 GMT

Bareilly News : पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों से शारीरिक शोषण करने वाले और उनके रूपयों पर मस्ती करने वाले फर्जी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी सिपाही ने चार-पांच महिला पुलिसकर्मियों को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने फर्जी सिपाही को गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी सिपाही राजन वर्मा पुत्र वीरेंद्र पाल वर्मा निवासी ग्राम मिदनिया गढ़ी, थाना कोतवाली - लखीमपुर खीरी को सैटेलाइट से गिरफ्तार कर लिया। फर्जी सिपाही ने महिला पुलिसकर्मियों से झूठ बोला कि वह पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। उस पर एक महिला पुलिसकर्मी पर शादी करने का भी आरोप है। फर्जी सिपाही राजन वर्मा ऐसी महिला पुलिसकर्मियों के समीप आने की कोशिश करता था, जिनके नाम के आगे वर्मा लिखा हो, जिससे वह वर्मा होने के नाते महिला पुलिसकर्मी से जल्दी टच में आ सके। उसके खिलाफ मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बरेली जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। अब तक वो लगभग पांच महिला पुलिसकर्मियों को अपने जाल में फंसा चुका है। बरेली में तैनात महिला सिपाही की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, आज मंगलवार को पुलिस ने फर्जी सिपाही राजन वर्मा को सैटेलाइट बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसको जेल भेज दिया।

महिला पुलिसकर्मी को शादी का झांसा देने का आरोप

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कोतवाली में 13 जुलाई को मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त के द्वारा महिला पुलिसकर्मी से शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई थी। इस संबंध में यह अभियुक्त काफी समय से वांछित चल रहा था। अभियुक्त का नाम राजन वर्मा है, यह जिन महिला पुलिस कर्मियों को टारगेट करता है, उनके सरनेम वर्मा ही होते हैं। वह सारा डाटा पुलिस की ऑफिशल वेबसाइट से निकलता था। उसने अपने बयान में अब तक 8-10 घटनाओं को कबूला है, उसके खिलाफ मुरादाबाद, श्रावस्ती, लखीमपुर, बरेली में मुकदमे दर्ज हैं। बरेली में जो मुकदमा दर्ज किया गया है, उसमें भी महिला पुलिसकर्मी के साथ 30 लाख की धोखाधड़ी की गई है।

Tags:    

Similar News