Bareilly News: तेज धमाके के बाद चार मकान धराशायी, पांच की मौत, मलबे में दबे हैं कई

Bareilly News: कल्याणपुर गांव में मंगलवार शाम लगभग साढ़े चार बजे तेज धमाके के साथ एक के बाद एक चार मकान धराशायी हो गये। हादसे के बाद गांव में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गयी।

Report :  Sunny Goswami
Update:2024-10-02 18:03 IST

Bareilly News: जिले के सिरौली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बड़ी घटना घटित हुई। यहां कल्याणपुर गांव में मंगलवार शाम लगभग साढ़े चार बजे तेज धमाके के साथ एक के बाद एक चार मकान धराशायी हो गये। घटना में पांच लोगों के मरने और कई के घायल होने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद गांव में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से मलवा हटाना शुरू कर वाया और घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस और निजी वाहनों से अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतकों की संख्या और बड़ सकती है सूचना मिलते ही सीओ गौरव सिंह भी मौके पर पहुंचे मकानों के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है।  पांच लोगों की मौत की अभी सरकारी तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। वहीं मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। 

मिली जानकारी के अनुसार सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में एक मकान में आतिशबाजी बनायी जा रही है। इसी दौरान मकान में तेज धमाका हो गया। इसके बाद एक के बाद एक कई धमाके हुए। धमाकों की आवाज से पूरा गांव दहल गया। वहीं धमाकों के साथ ही रहमान शाह, इसरार खां, बाबू शाह, रूखसार और पीर शाह के मकान देखते ही देखते धराशायी हो गये। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। मौके पर गांव वालों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। घटनास्थल का मंजर देख सभी हतप्रभ रह गये।



वहीं जानकारी पाकर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मलबे में दबे लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का कार्य कर रही है।

बताया जा रहा है कि मलबे में से एक बच्चे समेत तीन लोगों के शव भी बाहर निकाले गये हैं। वहीं अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मृतकों की संख्या भी बढ़ सकती है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं। घटना के संबंध में सीओ मीरगंज गौरव सिंह ने बताया कि इलाके में धमाके के साथ चार मकान धराषायी हो गये हैं। धमाके के बाद मलबे में दबे घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ मीरगंज गौरव सिंह ने बताया कि उनको हादसे की सूचना मिली है विस्फोट होने के चलते कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है उनको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Tags:    

Similar News