Bareilly Rape News: गैर समुदाय के लोगों ने दुकान में किया महिला से रेप, कुछ पैसे फेंक चले गए...आरोपियों में महिला भी

Bareilly Rape News: इंस्पेक्टर शाही ने बताया कि, 'पीड़ित महिला ने उन्हें अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में जानकरी दी। उसने आरोपी सोमबती, दिलवा, कबीर और शकील चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कराया है।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2023-11-22 06:42 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Bareilly Rape News: बरेली जिला के थाना शाही इस दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ महीनों से क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार बढ़े हैं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि उन्हें कानून-व्यवस्था का तनिक भी डर नहीं है। ताजा मामले में थाना क्षेत्र की एक महिला से गैर सैमुदाय के लोगों ने रेप किया। दुष्कर्म की घटना सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

बता दें, महिला का आरोप है कि उसे क्षेत्र की ही एक महिला साज़िश के तहत दुकान ले गई थी। जहां पहले से तीन लोग बैठे थे। आरोपी महिला पीड़िता दुकान के भीतर छोड़कर चली गयी। जिसके बाद दुकान के अंदर बैठे तीन लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

कुछ रुपए देकर चले गए आरोपी

पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी हालत काफ़ी ख़राब हो गयी। वह बेहोश तक हो गयी। जिसके बाद तीनों आरोपी उसके पास कुछ रुपए देकर और यह धमकी देकर गए कि बाहर जाकर किसी को कुछ ना बताए। महिला ने बताया कि होश आने पर वो अपने घर आ गयी। उसने डर के मारे किसी को घटना के बारे में नहीं बताया।

सास ले गई पुलिस के पास

उसे रोता देख उसकी सास ने जब पूछा तो उसने सारी घटना की जानकारी दी। सास पीड़ित महिला को लेकर थाने गई। पुलिस ने बताया कि, पीड़ित महिला की सास के अनुसार उसकी बहू की मानसिक हालत कुछ समय से सही नहीं चल रही है।

4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

यह मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस ने भी तेज़ी दिखाई। एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ किया है। इंस्पेक्टर शाही ने बताया कि, 'पीड़ित महिला ने उन्हें अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में जानकरी दी। उसने आरोपी सोमबती, दिलवा, कबीर और शकील चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कराया है। आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाएगी।'

Tags:    

Similar News