Bareilly News: बरेली में कुछ देर बाद गरजेंगे अखिलेश यादव! गठबंधन प्रत्याशी के लिए मांगेगे वोट

Bareilly News: मीरगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने बताया कि आज उनके नेता अखिलेश यादव की बरेली मे रैली है। वो गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के लिए जनता से वोट देने की अपील करने के लिए आ रहे हैं।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-04-28 07:04 GMT

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Pic: Social Media)

Bareilly News: सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बरेली दौरे पर हैं। वह जनपद के विशप मण्डल इंटर कॉलेज मे रैली को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के लिए जनता से समर्थन देने की अपील करेंगे। सपा अध्यक्ष की रैली मे गठबंधन के नेता भारी भीड़ जुटाने में लगे हुए हैं।

बता दें कि बरेली में तीसरे चरण मे मतदान होना है, जिसको लेकर हर पार्टी ने प्रचार को रफ़्तार दे रखी है। बीजेपी के प्रत्याशी के समर्थन मे पीएम मोदी लगातार दो दिन रैली और रोड शो कर चुके हैं। वही, इंडिया गठबंधन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के समर्थन मे प्रचार करते नज़र आयेंगे। अखिलेश यादव की रैली के चलते सपा और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। 

बरेली में सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन का सीधा मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार छत्रपाल सिंह गंगवार से है। बीएसपी प्रत्याशी मास्टर छोटे लाल गंगवार का पर्चा ख़ारिज होने के बाद यहाँ बीजेपी और सपा का सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। अखिलेश यादव आज यानि रविवार को दो बजे के करीब जिले मे पहुँच जायेंगे।  2:20 बजे वह जनसभा स्थल पहुंचेंगे। सपा अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 

मीरगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने बताया कि आज उनके नेता अखिलेश यादव की बरेली मे रैली है। वो गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के लिए जनता से वोट देने की अपील करने के लिए आ रहे हैं। रैली मे मीरगंज विधानसभा से 200 छोटे वाहन और 50 बसें भरकर जनता अखिलेश यादव को सुनने जा रही है। रैली मे बड़ी संख्या मे कांग्रेस और समाजवादी के नेता और कार्यकर्ता पहुँच रहें है। रैली मे अखिलेश यादव हमारे लिए जो सन्देश देंगे उसी हिसाब से प्रचार किया जायेगा। जनता पूर्व मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बेताब है,एक अलग किस्म का जोश जनता मे देखा जा रहा है।  

Tags:    

Similar News