Bareilly News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीओ कार्यालय के बाहर लोगो ने किया प्रदर्शन

Bareilly News: दावत में जाने के बाद उनके पिता घर वापस नहीं लौटे। तीन दिन बाद 21 तारीख को उनके पिता का शव मिला। उनके पिता की हत्या संजीव यादव, भूरे यादव, मुकेश यादव, सरवन यादव और जुगेंद्र सिंह यादव ने की है।

Report :  Sunny Goswami
Update:2024-10-18 16:47 IST

Bareilly News (Pic- Newstrack)

Bareilly News: मीरगंज सीओ ऑफिस के बाहर सिरौली के औरंगाबाद गांव के लोगों ने भारी संख्या में प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि पुलिस ने हत्या के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसके चलते वे लोग बड़ी संख्या में सीओ मीरगंज ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पुलिस उन्हें जेल भेजे।

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। सिरौली थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी मृतक बादाम सिंह के परिवार समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग सीओ ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। परिजनों की मांग है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वे लोग गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज सीओ ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। मृतक बादाम सिंह के बेटे संजीव सागर ने बताया कि 19 तारीख को बादाम सिंह जो उनके पिता थे, उनकी हत्या कर दी गई थी।

21 तारीख को मिला था पिता का शव

19 तारीख को सुरेश यादव उनके पिता को घर से दावत में ले गया था। दावत में जाने के बाद उनके पिता घर वापस नहीं लौटे। तीन दिन बाद 21 तारीख को उनके पिता का शव मिला। उनके पिता की हत्या संजीव यादव, भूरे यादव, मुकेश यादव, सरवन यादव और जुगेंद्र सिंह यादव ने की है। हमारी मांग है कि इन सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी ये गांव में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो लोग लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं कि अगर वो जेल गए तो गांव से निकाल देंगे। इसी के चलते आज वो यहां प्रदर्शन करने आए हैं। मृतक की पत्नी ब्रह्मा देवी ने बताया कि 19 तारीख को उनके पति दावत खाने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद वो घर वापस नहीं लौटे। उनकी हत्या कर दी गई। हमारी मांग है कि हमें न्याय मिले। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वो बरेली से लेकर लखनऊ तक हर जगह जा चुके हैं। अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है।

सीओ मीरगंज गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने पहले गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि शव 21 तारीख को मिला था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी आना पाया गया है। पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्ष के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News