Bareilly News: ससुराल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जाँच मे जुटी

Bareilly News: विवाहित लड़की की मौत की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। एक तरफ विवाहिता की मौत को ससुराल पक्ष सुसाइड बता रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मृतका के परिजन इसे हत्या कह रहे है।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-03-15 06:36 GMT

प्रतीकात्मक इमेज source: social media  

Bareilly News: एक विवाहिता लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों ससुराल में मौत हो जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एक तरफ विवाहिता की मौत को ससुराल पक्ष के लोग सुसाइड बता रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मृतका के परिजन इसे हत्या का नाम दे रहे हैं। मायके वालों ने ससुराल वालों पर ह्त्या का आरोप लगाया है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिवार की तरफ से ससुराल वालों के खिलाफ दी तहरीर पर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

यह है पूरा मामला  

आपको बता दें कि बरेली थाना इज्जतनगर के शिकारपुर निवासी शब्बीर खान की बेटी राजिया उम्र  20 वर्ष ने वहीँ के रहने वाले काशिम से दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ससुराल वाले राजिया को दहेज़ न लाने के कारण आए दिन प्रताड़ित किया करते थे। ससुराल वाले दहेज़ में उससे कार की मांग कर रहें थे। यह बात राजिया ने अपने घरवालों को भी बतायी थी। मगर वह कार का इंतेज़ाम न कर पायी इसलिए उसने अपने ससुरालवालों को समझाया मगर ससुराल वालों की प्रताड़ना कम नहीं हुई।

फंदे से लटका मिला शव 

शुक्रवार तड़के राजिया का शव फंदे से लटका मिला। जिसके बाद उसके ससुराल मे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर राजिया के घरवाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने राजिया की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। जिसके बाद राजिया के ससुराल वाले घर से फरार हो गए। इस मामले मे राजिया के परिवार वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने मे तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच मे जुट गयी है।

Tags:    

Similar News