Basti Brutal Rape: भैंस चराने गई युवती के साथ बर्बरता, प्राइवेट पार्ट्स पर है गंभीर चोटें, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

Basti Brutal Rape: दुहवा मिश्र गांव में एक दलित लड़की भैंस चराने गई थी जब लड़की भैंस चरा रही थी उसी समय मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने लड़की के साथ जबरन रेप करने का प्रयास किया।

Report :  Amril Lal
Update:2022-11-01 16:51 IST

 बस्ती: भैंस चराने गई युवती के साथ कहासुनी के बाद रेप

Basti Brutal Rape: भैंस चराने गई युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। विरोध करने पर आरोपी ने युवती की जमकर पिटाई भी की। युवती के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें आयी हैं और युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बस्ती से गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर छानबीन की है। पुलिस जांच में जुटी है।

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र (Cantonment police station area of ​​Basti district) के अंतर्गत दुहवा मिश्र गांव में एक दलित लड़की भैंस चराने गई थी जब लड़की भैंस चरा रही थी उसी समय मोटरसाइकिल सवार एक युवक आया और लड़की से कहासुनी होने लगी। उसने लड़की के साथ जबरन रेप करने का प्रयास किया। साथ ही विरोध करने पर उसको जमकर मारा पीटा गया। लड़की के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट आई हैं। साथ ही शरीर पर भी गंभीर चोटें हैं।

युवती की हालत गंभीर

पीड़िता गंभीर हालत में अपने घर पहुंचती है और परिजनों से आपबीत बताती है। इसके बाद घर वाले बदहवास हो जाते हैं। तत्काल घायल अवस्था में लड़की को सीएससी हरैया अस्पताल पर लाते हैं लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल बस्ती रिफर कर दिया जाता है जब परिजन जिला अस्पताल बस्ती लेकर पहुंचते हैं तो डॉक्टरों द्वारा यह बताया गया कि इसकी हालत गंभीर है। तत्काल यहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर जाइए। परिजनों ने गंभीर हालत में लड़की को लेकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज शुरू हो गया है उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस कर रही जांच

थाना अध्यक्ष छावनी सहित अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधीक्षक बस्ती ने बताया की भैंस चराने गई लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात किया गया है। एक मोटरसाइकिल सवार युवक आया उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस तलाश में जुटी है। उसकी पहचान करने के लिए हम जल्द ही खुलासा करेंगे। लड़की की हालत इस समय सही है। खतरे से बाहर है। फिलहाल लड़का कौन है कहां का है यह कोई बता नहीं पा रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम में जांच कर रही है। इस दिनदहाड़े घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।

Tags:    

Similar News