Basti News: बस्ती के तीन जिला पंचायत सदस्य गायब, गनर्स सस्पेंड

बस्ती में जिला पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हैं। जिले में जिला पंचायत के कुल 43 सदस्य हैं। जीत के लिए 22 का आंकड़ा होना चाहिए, भाजपा के 9 जबकि सपा के 12 सदस्य हैं।

Written By :  Amril Lal
Published By :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-06-28 11:26 GMT

Basti News: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत सदस्य चुनाव की सरगर्मी तेज हैं। इसी बीच एक दल के तीन जिला पंचायत सदस्य के अचानक गायब होने की खबर आ रही है। सूत्रों की माने तो एसपी ने सुरक्षा में लगे गनर्स को संस्पेंड कर दिया है। और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एक दल के तीन जिला पंचायत सदस्य अचानक लापता हो गए हैं। इन सदस्यों के साथ रहने वाले गनर्स के रहते हुए तीनों गायब हो गए। जिसके बाद एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सदस्यों की सुरक्षा में लगे तीनो गनर्स को सस्पेंड कर दिया है। बस्ती एसपी ने आरक्षी राजेश कुमार, गोपाल मिश्र और अमित को सस्पेंड कर किया है। आशंका जताई जा रही है कि तीनों पंचायत सदस्य फिलहाल दक्षिण भारत के किसी राज्य में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बस्ती में सपा के प्रत्याशी वीरेंद्र चैधरी, राज बहादुर और शंकर लापता है। वहीं बस्ती में जिला पंचायत के कुल 43 सदस्य हैं। जीत के लिए 22 का आंकड़ा होना चाहिए. भाजपा के 9 जबकि सपा के 12 सदस्य हैं। बाकी सदस्य बसपा, सुहेलदेव समाज पार्टी एवं निर्दलीय हैं। निर्वाचित सदस्यों में पांच मुस्लिम हैं। वहीं सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कहा उनकी पार्टी के 12 सदस्य जीते हैं जबकि चार समर्थित हैं। जीत के लिए उनके पास पर्याप्त आंकड़ा है।

Tags:    

Similar News