Nirahua Bhai Accident: निरहुआ के बड़े भाई का हुआ भीषण एक्सीडेंट, कार के उड़ गए परखच्चे

Nirahua Bhai Accident: गुरुवार को लखनऊ के पास बाराबंकी में बिरहा गायक विजय लाल यादव (Nirahua brother Vijay Lal Yadav) की फॉर्च्यूनर कार की डिवाइडर से टकरा गई। जिससे ये भीषण हादसा हो गया।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-06-30 10:26 GMT

भाजपा सांसद निरहुआ के भाई (फोटो-सोशल मीडिया)

Nirahua Bhai Accident: भोजपुरी सुपरस्टार और आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ को लेकर बड़ी खबर है। निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव एक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। इस बारे में निरहुआ ने सोशल मीडिया के फेसबुक पर खुद जानकारी दी है। उनके बड़े भाई और बिरहा सम्राट विजय लाल यादव (vijay lal yadav) लखनऊ जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। दुख की इस घड़ी में उनके फैंस ने इस पर दुख जाहिर किया है। इसके साथ ही फैंस उनके भाई का जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

हादसे के बारे में बताया जा रहा कि गुरुवार को लखनऊ के पास बाराबंकी में बिरहा गायक विजय लाल यादव (Nirahua brother Vijay Lal Yadav) की फॉर्च्यूनर कार की डिवाइडर से टकरा गई। जिससे ये भीषण हादसा हो गया।

दिनेश लाल निरहुआ ने बड़े भाई (Nirahua Elder Brother) विजय लाल यादव (vijay lal yadav Accident) के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, 'दुःखद घटना, बिरहा सम्राट बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी।

हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें इलाज के लिए मेदान्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी भी लखनऊ पहुंच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुंच जाएंगे। बाबा विश्वनाथ भैया को जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।'

हादसा इतना भयावह कि 20 मीटर तक हवा में उछली कार

निरहुआ के बड़े भाई के एक्सीडेंट के बारे में बताया जा रहा है कि निरहुआ के भाई विजय लाल यादव की गाड़ी की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते वो डिवाइडर से जा टकराई और दुर्घटना का शिकार हो गई। भयानक हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, कार करीब 20 मीटर तक ऊपर उछली, जिससे दुर्घटना के बाद गाड़ी के चारों चक्के ऊपर की तरफ हो गए थे। 

Tags:    

Similar News