Lucknow News: "मैं अखिलेश को आगाह करता हूं, कांग्रेस से बचकर रहें", कार्यसमिति बैठक में बोले भूपेंद्र चौधरी

Lucknow News: भाजपा कार्यसमिति बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव को कांग्रेस से दूर रहने की नसीहत दी है। उन्होंने कांग्रेस को भस्मासुर कहा है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-14 09:16 GMT

भूपेंद्र चौधरी (Pic: Social Media)

Lucknow News: भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में हो रही है। बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ यूपी संगठन के तमाम नेता सभागार में मौजूद हैं। सभा में मौजूद लोगों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा को कांग्रेस से दूर रहने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश को आगाह करता हूं, वह कांग्रेस से बचकर रहें। कांग्रेस भस्मासुर है वह उन्हें जल्दी ही ठिकाने लगाएगी। 

"सावधान रहें अखिलेश"

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, मैं अखिलेश यादव को आगाह कर रहा हूं। उन्हें कांग्रेस से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भस्मासुर है वह जल्द ही आपोक ठिकाने लगाएगी। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अपने सभी चुनाव दूसरे दलों के समर्थन से जीतती है। इसलिए अखिलेश  को सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी दलितों और पिछड़ों का सम्मान नहीं किया। पिछले तीन चुनावों से कांग्रेस अलग-अलग दलों के साथ मिलकर सिर्फ उनके वोट लेना चाहती है। कांग्रेस पार्टी ने कभी अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। उनकी मृत्यु के बाद भी उन्हें सम्मान नहीं दिया। बाबा साहेब का सम्मान भाजपा ने किया। 

"भाजपा ने बचाया संविधान"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी संविधान पढ़ा ही नहीं। विपक्ष के संविधान बदलने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सबसे ज्यादा बार संविधान बदलने की कोशिश की है। उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश में आपातकाल लगाया था। भाजपा ने ही सदैव संविधान बचाने की कोशिश की है। बता दें कि हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित किया है। 

Tags:    

Similar News