कांग्रेस का बड़ा ऐलान: मजदूरों के लिए खुद उठाएगी खर्चा, मांगी अनुमति

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर प्रियंका गांधी का पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपा है।

Update: 2020-05-16 12:45 GMT

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मजदूरों के लिए बसें चलाने की अनुमति मांगी है। प्रियंका ने प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए 1000 बसों को चलाने की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्र निर्माता मजदूरों को इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता, कांग्रेस इनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें…अमेरिका ने तोड़े संबंध: गुस्से में ट्रंप ने किया ऐलान, चीन की खटिया खड़ी

मजदूर देश के कोने-कोने से पलायन कर रहे

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर प्रियंका गांधी का पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपा है।

प्रतिनिधिमंडल में नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आरके चैधरी और श्याम किशोर शुक्ला शामिल थे। पत्र में यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने लिखा है कि लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश के मजदूर देश के कोने-कोने से पलायन कर वापस लौट रहे हैं।

लगातार सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के बावजूद पैदल आ रहे इन मजदूरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें…प्रवासी मजदूरों के पलायन पर राजनीति न करें: मायावती

महामारी से मरने वालों की संख्या से भी अधिक

उन्होंने पत्र में कहा है कि प्रदेश में अब तक करीब 65 मजदूरों की अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है जो कि सूबे में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या से भी अधिक है।

श्रीमती गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को भेजे गए पत्र में लिखा है कि पलायन करते हुए, बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी निभाने हुए 500 बसें गाजीपुर बार्डर गाजियाबाद और 500 बसें नोएडा बार्डर से चलाना चाहती है।

इसका पूरा खर्चा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वहन करेगी। महामारी से बचने के सब नियमों का पालन करते हुए प्रवासी श्रमिकों को मदद करने के लिए हम 1000 बसों को चलाने की आपसे अनुमति चाहते हैं।

पत्र के अंत में उन्होंने लिखा है कि राष्ट्र निर्माता मजदूरों को इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता है। कांग्रेस इनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें…पत्नी से नजदीकी खतरनाक: ऐसा करने से फ़ैल जाता है कोरोना, बरतें ये सावधानी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News