Bihar By Election: कुढ़नी विधानसभा सीट जदयू के खाते में, दो बार विधायक रह चुके मनोज कुशवाहा पर दांव

Bihar By Election: आज विधानसभा के उपचुनाव को लेकर महागठबंधन की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। महागठबंधन के नेताओं ने विचार विमर्श के बाद यह फैसला लिया कि कुढ़नी उपचुनाव में जनता दल यू ही महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार उतारेगी।

Report :  Network
Update: 2022-11-12 11:56 GMT

Bihar By Election (Social Media)

Bihar By Election: गोपालगंज और मोकामा में उपचुनाव का रिजल्ट आने के बाद अब कुढ़नी उपचुनाव की तैयारी चल रही है। आज विधानसभा के उपचुनाव को लेकर महागठबंधन की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। यह प्रेस वार्ता जदयू के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। इसमें राजद, जदयू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। महागठबंधन के नेताओं ने विचार विमर्श के बाद यह फैसला लिया कि कुढ़नी उपचुनाव में जनता दल यू ही महागठबंधन की ओर से उम्मीउम्मीदवारदवार उतारेगी।

इसके बाद सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि जदयू के नेता मनोज कुशवाहा महागठबंधन की ओर से विधायक प्रत्याशी होंगे।  बता दें कि मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को इलेक्शन होगा। उसका रिजल्ट 8 दिसंबर को आएगा। वही उप चुनाव में उम्मीदवारों को 17 नवंबर तक नामांकन भरने का मौका दिया गया है। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 21 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

विधानसभा चुनाव 2020 की बात करें तो उस समय जदयू भाजपा के साथ गठबंधन में थे। और यह सीट बीजेपी के कोटे में गए थे। इसलिए दो बार विधायक रह चुके मनोज कुमार कुशवाहा को 2020 में टिकट नहीं मिला था। लेकिन इस बार राजद के साथ गठबंधन होने के बाद जदयू नेता मनोज कुशवाहा ने वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और चुनाव जीतने का दावा किया। इसके बाद विचार विमर्श कर महागठबंधन के नेताओं ने उन्हें प्रत्याशी बनाया।

राजनीतिक सूत्रों की मानें तो मनोज कुशवाहा जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता हैं। यह कुढ़नी से दो बार विधायक रह चुके हैं। 2005 और 2010 में यह कुढ़नी से विधायक थे। 2015 में बीजेपी के केदार गुप्ता से यह चुनाव हार गए। 2020 में जेडीयू ने इन्हें कुढ़नी विधानसभा से टिकट नहीं दिया और इन्हें मीनापुर से विधानसभा का टिकट दिया गया। उन्होंने मीनापुर से विधानसभा का जेडीयू सिंबल लौटा दिया। अभी जब सीट खाली हुई है तो जेडीयू के तरफ से एक बार फिर से कुढ़नी से उन्हें उम्मीदवार बनाया गया।

बताते चलें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के प्रत्याशी अनिल साहनी ने विधानसभा चुनाव जीता था। लेकिन 2022 में उन पर भ्रष्टाचार का एक मामला साबित हो गया। इसके बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई माना जा रहा था कि इस सीट पर राजद अपना उम्मीदवार उतारेगी। लेकिन मोकामा और गोपालगंज में महागठबंधन की ओर से राजद के ही उम्मीदवार उतारे गए। इसलिए जदयू ने इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है।

Tags:    

Similar News