होर्डिंग में अटल जी की तस्वीर न होने से भड़के विधायक, बोले- जल्द करें संशोधन

Update:2018-12-28 14:35 IST
होर्डिंग में अटल जी की तस्वीर न होने से भड़के विधायक, बोले- जल्द करें संशोधन

कानपुर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को संबोधित स्लोगन "अजेय भारत, अटल भाजपा" की होर्डिंग बीजेपी ने पूरे शहर में लगवाई है। इस होर्डिंग में सबसे खास बात यह है कि स्थानीय नेताओं द्वारा अटल बिहारी बाजपेयी की तश्वीर को जगह नही दी गयी।

बीते 25 दिसंबर को भाजपा ने उनका जन्मदिन को पूरी सिद्दत के साथ मनाया था। होर्डिंग व पोस्टर से उनकी तश्वीर गायब होने पर कानपुर की जनता ने नाराजगी व्यक्त की है। वही कांग्रेस पार्टी ने इसे बुजुर्गो का अपमान बताया है।

यह भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय फलक पर मिल सकती है जगह

कानपुर शहर के प्रमुख चौराहों ,सडको और गलियों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा होर्डिंग लगवाई है। यह होर्डिंग शुक्रवार को पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गयी। दरअसल, इस होर्डिंग में लिखा है 'अजय भारत ,अटल भाजपा ' ये स्लोगन पूर्व प्रधानमन्त्री को समर्पित था।

यह भी पढ़ें: रामविलास पासवान के बेटे छोटे पासवान भी हो गए मौसम वैज्ञानिक

इसके बाद लिखा हुआ साफ़ नियत ,सही विकास गणतंत्र दिवस और मकरसंक्रांति की की शहर वासियों को शुभकामनाए दी गयी है। इस होर्डिंग में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय,मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ डिप्टी सीएम केसव प्रसाद मोर्य और दिनेश शर्मा समेत कानपुर मेयर प्रमिला पाण्डेय की तस्वीर लगी है।

यह भी पढ़ें: लदने वाले हैं पासपोर्ट के दिन, अब आएगा चिप वाला ई-पासपोर्ट

इसके बाद किदवई नगर विधानसभा से बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी की बड़ी तश्वीर और इसके बाद स्थानीय कार्यकर्ताओ की तश्वीर को जगह दिया गया है। इस होर्डिंग को लगवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेयी की तश्वीर को लगनावना भूल गए। शुक्रवार सुबह जब शहर वासियों की नजर इस होर्डिंग पर पड़ी तो अटल बिहारी बाजपेयी की तस्वीर नहीं होने पर नाराजगी जताई।

इस सम्बन्ध में जब किदवई नगर विधानसभा से विधायक महेश त्रिवेदी से पूछा गया कि तो उन्होंने कहा कि यह स्लोगन और ये पार्टी अटल जी की है। वो हमारे संक्रचार्य जी तरह थे हम सभी उन्ही के आदर्शो पर चल रहे है। जब उनसे पूछा गया कि इस होर्डिंग में उनकी तश्वीर क्यों नही है तो उन्होंने कहा कि इसमें बड़ी भूल हुई है और होर्डिंग में संसोधन कराएगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री का कहना है कि बीजेपी ने हमेशा अपने बुजुर्ग नेताओ का अपमान किया है। जिस प्रकार से होर्डिंग से उनकी तश्वीर गायब है वो हैरान करने वाली बात है। अटल बिहारी बाजपेयी का सम्मान सभी दलों के नेता करते थे। बीजेपी लोकसभा चुनाव में उनके नाम को भुनाना चाहती है।

Tags:    

Similar News