BJP के राज्यसभा प्रत्याशी हैं करोड़पति, पर उनसे भी अमीर हैं उनकी पत्नी

Update: 2016-05-31 15:07 GMT

लखनऊ: यूपी से बीजेपी प्रत्याशी शिवप्रताप शुक्ल की संपत्ति उनकी पत्नी की संपत्ति से करीब एक तिहाई कम है। शुक्ल ने नामांकन के साथ जो हलफनामा दाखिल किया है, उसमें उनकी संपत्ति करीब 3 करोड़ रुपये है। जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति है करीब साढे चार करोड़।

पत्नी की संपत्ति जयादा

-कैश के मामले में पति-पत्नी के पास बराबर रकम है। दोनों के पास 50-50 हजार रुपए हैं।

-शिवप्रताप शुक्ल की कुल चल संपत्ति 66 लाख 41 हजार रुपये है। इसमें उनकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी, चार तोला सोना और रिवाल्वर शामिल है।

-उनकी पत्नी के पास कुल चल संपत्ति एक करोड़ 99 लाख 57 हजार है।

-पत्नी के पास 23 तोला सोना और मारुति आल्टो गाडी है।

-शुक्ला के पास जो अचल संपत्ति है उसकी कीमत है 2 करोड़ 28 लाख रुपये।

-शिव प्रताप शुक्ल की पत्नी के पास उनसे ज्यादा अचल संपत्ति है।

-पत्नी के पास 3 करोड़ 40 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

ढेरों बैंक खाते

-हलफनामे की एक दिलचस्प बात है 11 बैंकखाते और फिक्स डिपाजिट।

-पति-पत्नी के खातों की कुल संख्या 23 है।

-ये खाते लखनऊ और गोरखपुर में चल रहे हैं।

-लॉ ग्रेजुएट शुक्ला पर कोई देनदारी नहीं है।

भाजपा के विधान परिषद प्रत्याशियों के पास नहीं है कार, दोनों दोपहिया सवार :

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने दो उम्मीदवार उतारे हैं। वैसे तो भाजपा के पास अपने एक ही उम्मीदवार जिताने की ताकत है, पर दूसरा उम्मीदवार उतारकर उसने इस खेल को दिलचस्प बना दिया है। दोनों उम्मीदवारों दयाशंकर सिंह और भूपेंद्र सिंह ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया है।

इस दाखिले में एक रोचक पहलू यह है कि दोनों ही उम्मीदवारों के पास चार पहिया वाहन नहीं है। दयाशंकर सिंह के हलफनामे के मुताबिक उनके पास 1993 मॉडल की एक स्कूटर है वहीं भूपेंद्र सिंह के पास एक बाइक और स्कूटी है।

कितनी है दयाशंकर सिंह की संपत्ति

दयाशंकर सिंह के पास नकदी है 18 हजार तो उनकी पत्नी के पास 10 हजार। वहीं उनके पास कुल चल संपत्ति है 4 लाख 60 हजार की तो उनकी पत्नी के पास 5 लाख 67 हजार की चल संपत्ति है। इसमें उनकी पत्नी के पास करीब 14 तोला सोना है, तो दयाशंकर सिंह के पास 150 सेंट के हीरे की अंगूठी और एक 32 बोर की रिवाल्वर है।

दयाशंकर सिंह के पास दो करोड़ 1 लाख रुपए की अचल संपत्ति है तो उनकी पत्नी के पास है 1 करोड़ 34 लाख की अचल संपत्ति।

ये है भूपेंद्र सिंह की संपत्ति

वहीं भूपेंद्र सिंह के पास नकदी के तौर पर 1 लाख रुपए हैं तो उनकी पत्नी के खाते में 60 हजार रुपए है। उनकी चल संपत्ति का मूल्य है 2 लाख 93 हजार। तो वहीं उनकी पत्नी के पास है एक किलो सोना और दो किलो चांदी। उनकी कुल चल संपत्ति है 34 लाख 35 हजार रुपए की।

भूपेंद्र सिंह के पास अचल के रूप में कुल 93 लाख 56 हजार रुपए की संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के नाम ऐसी कोई संपत्ति नहीं है।

दोनों उम्मीदवारों पर हैं केस दर्ज

भाजपा के दोनों घोषित उम्मीदवारों पर मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन हैं। दयाशंकर सिंह पर 3 केस तो भूपेंद्र पर दो मुकदमे दर्ज हैं।

Tags:    

Similar News