अयोध्या-संतकबीर नगर में भाजपा ने धूमधाम से मनाया 42वां स्थापना दिवस

BJP Foundation Day: अयोध्या और संत कबीर नगर में भाजपा का स्थापना दिवस बहुत जोर शोर से मनाया गया। इस अवसर पर पीएम मोदी के उद्बोधन को सभी लोगों ने सुना।

Report :  Amit Pandey
Report :  NathBux Singh
Published By :  Rakesh Mishra
Update: 2022-04-06 13:46 GMT

अयोध्या-संतकबीर नगर में भाजपा ने धूमधाम से मनाया 42वां स्थापना दिवस

Sant Kabir Nagar News: बुधवार को भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस अवसर पर कांटे मंडल के शिव मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही टेलिविजन लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन को सुना गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा भी लगाया।

42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल माध्यमों से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संतकबीरनगर के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक टेलिविजन लगाकर संबोधन को सुना। साथ ही अपने घरों पर झंडे लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी को भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामनैन शर्मा एवं संचालन कन्हैयालाल यादव ने किया। इसके बाद शोभायात्रा शुरु हुई। ज‍िसमें सैकड़ों की संख्‍या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के कारण ही भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी है।लोकतंत्र विरोधी ताकतों को परास्त करने तक लड़ते रहें।

इस अवसर पर कांटे मंडल अध्यक्ष रामनैन शर्मा,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा उमेश तिवारी,अनिल पांडेय,ईश्वर चंद्र प्रजापति,अनुज कुमार,अमर मणि पांडेय,सोनू कुमार गौड़,राकेश शर्मा,पूर्व कांटे मंडल अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी,कमलेश किसान,विजय सिंह सैंथवार,पुजारी शर्मा,आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

अयोध्या में मना स्थापना दिवस

अयोध्या: भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय के अटल सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामूहिक रूप से लाइव उद्बोधन सुना गया। इसके बाद ध्वजारोहण हुआ व पदयात्रा निकाली गयी। पार्टी कार्यालय से निकली पदयात्रा का नगर निगम में समापन हुआ।

पार्टी कार्यालय में गोष्ठी के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है।

परिवारवाद का भाजपा में कोई स्थान नहीं है। पार्टी राष्ट्रवाद के सिद्धान्त पर चलती है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित व अपने विचारों के प्रति समर्पित होता है। परिस्थितियां कैसी भी रहीं हो भाजपा ने कभी अपने विचारों से समझौता नहीं किया। महज वोट के लिए जातिवाद व तुष्टिकरण की राजनीति नहीं की। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि कार्यकतार्ओं के मेहनत की बदौलत भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए हम अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है।

महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं। क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पाण्डेय बादल, डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, राधेश्याम त्यागी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू राघवेन्द्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जिले के सभी मंडलों व बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। अयोध्या में महानगर महामंत्री स्वामी परमानंद मिश्र ने पार्टी ध्वज फहराकर नगर में शोभायात्रा निकाली। ध्वजारोहण करने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में दिवाकर सिंह, आकाशमणि त्रिपाठी, राजेश सिंह, शैलेन्दर कोरी, व कार्यकर्ता शामिल रहे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन पर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं नगर निगम परिसर के निकट दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को पार्टी की ऐतिहासिक क्योंकि याद करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से युक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।

Tags:    

Similar News