BJP की होर्डिंग में CM से सवाल, क्या नवरात्र पर रोकेंगे मस्जिद से अजान

Update: 2016-06-23 10:18 GMT

 

कानपुर: शहर में बीजेपी की एक होर्डिंग ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस होर्डिंग में मुख्यमंत्री से पूछा गया है कि क्या नवरात्र पर मस्जिदों में अजान रोकी जाएगी? यह होर्डिंग अलीगढ़ में जागरण के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल रोकने के विरोध में लगाई गई हैं।

बीजेपी की होर्डिंग

-कानपुर में बीजेपी की नई होर्डिंग्स से शहर की राजनीति में हड़कंप है।

-होर्डिंग में मुसलमानों के विरोध पर अलीगढ़ में जागरण के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल रोकने पर सवाल किया गया है।

-मुख्यमंत्री से पूछा गया है कि नवरात्र में मस्जिदों से अजान रोकी जाएगी?

-इससे पहले अलीगढ़ में प्रशासन ने जागरण के दौरान लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं होने दिया था।

-अलीगढ़ में आक्रोशित बीजेपी और हिन्दू संगठनों ने इसके विरोध में सड़क जाम कर पथराव भी किया था।

-मस्जिदों में इन दिनों रमजान की तरावीह चल रही हैं।

लोगों ने होर्डिंग हटाने की मांग की है

लाउडस्पीकर पर विवाद

-इस होर्डिंग में मुख्यमंत्री को निशाने पर लिया गया है।

-होर्डिंग पर लिखा है, अबकी बार-भाजपा सरकार, मिशन 2017

-आम लोगों ने इस होर्डिंग को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला माना है।

-शहर में राजनीति के बीच होर्डिंग हटाने की मांग की जा रही है।

Tags:    

Similar News