Moradabad News: परिवार सहित धरने पर बैठे भाजपा नेता, रामचरितमानस की प्रतियां जलाने से हैं दुखी

Moradabad News: उन्होने सरकार से मांग की है कि स्वामी प्रसाद मौर्या को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

Report :  Shahnawaz
Update: 2023-02-02 15:49 GMT

BJP leader Ram kumar sitting on dharna

Ramcharitmanas controversy: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा नेता राम कुमार अपने पूरे परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक धरने पर बैठे हैं। राम कुमार रामजी का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने राम चरित्र मानस की प्रतियां जलाकर हिंदू धर्म का अपमान किया है। ऐसे व्यक्ति को तुरन्त सरकार गिरफ्तार कर जेल भेजे। उन्होने धर्म का ही नही, बल्कि मर्यादा परुषोत्तम भगवान राम का अपमान किया है। जो माफी लायक़ नही है। इससे पूरे हिन्दू समाज के मन को ठेस पहुँची है।

भाजपा नेता राम कुमार ने कहा कि उनका पूरा परिवार मर्यादा परुषोत्तम भगवान राम की उपासना करता है। स्वमी प्रसाद मौर्या ने रामचरितमानस के बारे में आपत्तिजनक टिप्पड़ी की। और रामचरित मानस की प्रतियों को जलाया, जिससे से वो और उनका पूरा परिवार बुरी तरह आहत हैं। उन्होने सरकार से मांग की है कि स्वामी प्रसाद मौर्या को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद ओबीसी समाज नामक संगठन ने रामचरित मानस की प्रतियां जलाई थी। इसके बाद पुलिस हरकत मे आई और घटना में शामिल 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया।

रामचरित की प्रतियां जलाने पर 10 पर केस

रविवार को राजधानी लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाकर जलाने के मामले में पीजीआई थाने में स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 10 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में एडीसीपी पूर्वी मोहम्मद अली अब्बास ने बताया था कि ऐशबाग निवासी भाजपा नेता सतनाम सिंह उर्फ लकी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें अभी तक पांच लोगों- सत्येंद्र कुशवाहा, यशपाल सिंह लोधी, देवेंद्र प्रताप यादव, नरेश सिंह और सलीम को अभी तक गिरफ्तार किया गया है। जबकि स्वामी प्रसाद, महेंद्र प्रताप यादव, सुजीत यादव, एस.एस. यादव और संतोष वर्मा की तलाश में दबिश जारी है।

Tags:    

Similar News