Etawah News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव अब अपने आप को सैफई का नहीं मानते, बोलीं भाजपा एमएलए

Etawah News: इटावा की सदर भाजपा विधायक सरिता भदौरिया (BJP MLA Sarita Bhadauria) ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने पूर्वजों का सम्मान नहीं करते हैं।

Report :  Sandeep Mishra
Update: 2022-06-05 13:51 GMT

इटावा: सपा प्रमुख अखिलेश यादव-भाजपा विधायक सरिता भदौरिया: Photo - Social Media

Etawah News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए इटावा की सदर भाजपा विधायक सरिता भदौरिया (BJP MLA Sarita Bhadauria) ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने पूर्वजों का सम्मान नहीं करते हैं। भाजपा विधायक सरिता भदौरिया का सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज उनके चाचा व सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) को लेकर किया है। भाजपा विधायक का कहना है कि सपा प्रमुख आज भी पार्टी के भीतर अपने चाचा को वो इज्जत व सम्मान नहीं दे रहे जो उन्हें देना चाहिए।

सपा प्रमुख सैफई का अपने को नहीं मानते

सीएम योगी के जन्म दिवस (CM Yogi's birthday) पर आयोजित एक पर्यावरण के सेमिनार में पत्रकारों के एक प्रश्न का जवाब देते हुए सदर भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने कहा यह तो अच्छी बात कि अब सपा प्रमुख अपने आप को सैफई का नही मानते हैं।उन्होंने कहा कि इटावा के मतदाताओं ने यह ठीक काम किया कि उन्होंने इटावा सदर सीट से सपा को पराजय दी।

हमारा सौभाग्य है कि हमे योगी जैसा सीएम मिला

विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की विधायक सरिता भदौरिता ने वृहद वृक्षारोपण किया और कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि योगी आदित्यनाथ जैसे नेतृत्व के साथ सरकार चला कर जन सेवा करने का मौका मिला है।

इटावा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने केक काटकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया एवं वृहद वृक्षारोपण भी किया।साथ ही पक्का तालाब के आसपास पड़ा कूड़ा करकट बीनकर झाडू लगाकर साफ भी किया।

सरिता भदौरिया ने योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर केक काटा

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के संयोजकत्व में पक्का तालाब किनारे कैंप लगाकर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर केक काटा कार्यकर्ताओं को केक खिलाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब का सौभाग्य है भाजपा विधायक ने कहा कि हम सबको प्रदेश सरकार के द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए यही वास्तव में आज के पावन दिन पर योगी आदित्यनाथ जी को सच्ची शुभकामना होगी।

Tags:    

Similar News