Dharampal Singh Birthday: बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का जन्मदिन, CM योगी ने भी दी बधाई

Dharampal Singh Birthday: यूपी बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का आज जन्मदिन है। सीएम योगी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामना संदेश दिए हैं।

Written By :  aman
Update: 2022-12-01 07:37 GMT

धर्मपाल सिंह (Social Media) 

Dharampal Singh Birthday: यूपी बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) का आज (01 दिसंबर) जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा, 'कर्मठ, जुझारू और कुशल संगठनकर्ता, @BJP4UP के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम आपको सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, यही कामना है।'

इसके अलावा, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी यूपी बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को लोग बधाईयां दे रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। प्रदेश बीजेपी के कई अन्य नेताओं ने भी उन्हें शुभकामना सन्देश दिए हैं। 

बिजनौर के निवासी हैं धर्मपाल सिंह

सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धर्मपाल सिंह की छवि पार्टी के भीतर कर्मठ और जुझारू नेता की रही है। उन्होंने लंबा कार्यकाल झारखंड में रहा है। यूपी आने से पहले करीब 5 साल वो झारखंड में संगठन महामंत्री के तौर पर रहे। मूल रूप से पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले के रहने वाले धर्मपाल सिंह, सैनी बिरादरी से आते हैं। वेस्ट यूपी में सैनी समाज अपना प्रभुत्व रखता है। बता दें, सैनी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओबीसी की बड़ी और प्रभावी जाति है।

ABVP में दिया लंबा वक्त

धर्मपाल सिंह छात्र जीवन से ही बीजेपी से जुड़ गए थे। धर्मपाल सिंह एबीवीपी की पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्हें लंबे समय तक एबीवीपी में काम करने का अनुभव रहा है। साल 2017 से पार्टी ने उन्हें झारखंड में बीजेपी के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी। धर्मपाल सिंह सैनी (Dharampal Singh Saini) साल 1984 में एक कार्यकर्ता के तौर पर बीजेपी के छात्र विंग एबीवीपी से जुड़े थे। अगले 6 वर्षों तक उन्होंने जमकर मेहनत की। उनके लगन को देखते हुए एबीवीपी का पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनाया गया। बीजेपी में आने से पहले उनका जीवन एबीवीपी के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा। कम ही लोग जानते हैं कि उनका कार्यक्षेत्र यूपी ही रहा है। एबीवीपी में अपने कार्यकाल के दौरान धर्मपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश में बतौर प्रांत संगठन मंत्री लंबे वक़्त तक काम किया है।

Tags:    

Similar News