Moradabad News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- महंगाई ग्लोबल विषय है, कांग्रेस तो कन्फ्यूज है

Moradabad News: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार विकास कर रही है। प्रदेश में हुईं हत्याओं के सवाल पर कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है।

Report :  Shahnawaz
Update: 2023-03-07 01:46 GMT

मुरादाबाद: भाजपा प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह बोले- महंगाई ग्लोबल विषय है, कांग्रेस तो कन्फ्यूज है

Moradabad News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने भाजपा शासन की उपलब्धियां बताते हुए सपा को दंगाई और आतंक की हिमायती बताया। तो वहीं महंगाई के मुद्दे को लेकर आंदोलन करने पर कांग्रेस को कंफ्यूज बताते हुए कहा कि महंगाई ग्लोबल मुद्दा है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था लगातार विकास कर रही है। उन्होंने प्रदेश में हुईं हत्याओं के सवाल पर कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है। वे सोमवार को यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

माफियाओं की सजा बनेगी नजीर

भाजपा प्रदेशध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी ने प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड पर दुख जताया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प है कि जो लोग इस कृत्य में शामिल होंगे, उन्हें कठोरतम सजा दी जाएगी और ऐसी सजा दी जाएगी जो नजीर बनेगी। समाज में कानून का राज हो इस संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है और सरकार की प्राथमिकताओं में है प्रदेश का लॉयन आॅडर। इसी विषय को लेकर मुख्यमंत्री आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार माफियाराज और आतंकवाद के मूल नाश करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बसपा सांसद कुंवर दानिश अली के बुलडोजर कार्यवाही को स्टेट स्पॉन्सर अपराध बताने का विरोध करते हुए कहा कि ये उनके अपने अनुभव हैं उनकी सोच है। सच्चाई है कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने बेहतर काम किया है जिसका परिणाम है देश तरक्की की राह पर अग्रसर है।

सपा की सत्ता में कायम हुआ माफियाराज

प्रदेशाध्यक्ष ने ओपी राजभर के बयान का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा अपनी विचारधारा वाली सभी पार्टियों का स्वागत करती है। राजभर किससे गठबंधन करेंगे यह उनका निजी मामला है। उन्होंने कहा कि माफिया राज सपा की सरकार के दौरान कायम हुआ था जिसका नाश करने के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन का कार्यकाल जून-24 तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नौ राज्यों में विस चुनाव हैं और अगले वर्ष लोकसभा चुनाव है, इसलिए संगठन बनाने का कार्य अभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन का पुनर्गठन किया जााना है जो सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

Tags:    

Similar News