अटल जयंती पर किसानों का भ्रम दूर करेंगे BJP कार्यकर्ता, बनाई गई ये रणनीति

तीन दिवसीय जयंती कार्यक्रम की शुरुआत 25 दिसंबर को प्रत्येक ब्लॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों के साथ संवाद कर कृषि कानून को लेकर फैलाए गए भ्रम को दूर किया जाएगा, किसानों को बताया जाएगा कि यह कानून किस तरह लाभदायक सिद्ध होगा।

Update:2020-12-22 19:33 IST
अटल जयंती पर किसानों का भ्रम दूर करेंगे BJP कार्यकर्ता, बनाई गई ये रणनीति

सीतापुर: पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की 95 वी जन्म जयंती भाजपा जिले के प्रत्येक बूथ पर धूमधाम से मनाएगी। तीन दिवसीय जयंती कार्यक्रम की शुरुआत 25 दिसंबर को प्रत्येक ब्लॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों के साथ संवाद कर कृषि कानून को लेकर फैलाए गए भ्रम को दूर किया जाएगा, किसानों को बताया जाएगा कि यह कानून किस तरह लाभदायक सिद्ध होगा।

जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह भी उस दिन खैराबाद ब्लाक में होने वाले कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में इस विषय में विस्तार से चर्चा कर रूपरेखा तैयार हुई ।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा अटल बिहारी बाजपेई जैसे महान नेता सदियों में कभी.कभी ही होते हैं। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को पूरी दुनिया ने माना। आज उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को समृद्धशाली व परमवैभव तक ले जाने का कार्य कर रहे है।

ये भी पढ़ें: भड़के किसान: पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की, SSP पर हुआ हमला

देश तरक्की की राह पर चल पडा है...

जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई के कार्यकाल में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा। पोखरण परमाणु परीक्षण से उन्होंने यह साबित किया। श्र मेहरोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी बाजपेई के सपनो का भारत बनाकर विश्व मे भारत का मस्तक ऊँचा किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो से देश आज तरक्की की राह पर चल पड़ा है। किसानों को सम्मान निधिएफसलों के समर्थन मूल्य में डेढ़ गुने की वृद्धि करके देश के किसानों को भी खुशहाल बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कृषि बिल किसानों के हित मे है तथा इससे किसान समृद्धिशाली व उन्नतिशील बनेगा।

राजनीतिक रोटिया सेकने में लगा है विपक्षीदल इस

विपक्षीदल इस पर अपनी राजनीतिक रोटिया सेकने में लगे है मगर इसमें वो सफल नही होंगे। जिलाध्यक्ष ने बैठक में अटल बिहारी बाजपेई के जन्मजयंती पर चलने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रमो को लेकर पदाधिकारियो को जिम्मेदारी सौंप दी है। जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि अटल बिहारी बाजपेई की जन्मजयंती 25 दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालय सहित 32 प्रमुख स्थानों पर एल ई डी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान संवाद का सीधा प्रसारण होगा। प्रसारण 11 बजे से होगा जिसमेंएजनप्रतिनिधिएपदाधिकारी व किसान शामिल होंगे।

कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

सभी सांसद व विधायक भी अपने अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम को सफल बनायेगे। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई की जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो को सफल बनाने में जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। 26 व 27 दिसंबर को अटल बिहारी बाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर गोष्ठी व स्वच्छता कार्यक्रम भी होंगे। अटल जन्मजयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिला, मंडल पदाधिकारी,बलॉक संयोजक व वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष ने उपस्थित बलॉक संयोजको से वोटर लिस्ट का अध्ययन कर घर घर संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। इससे पूर्व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि की गई।

ये भी पढ़ें: कुंए में ठंड से पूरी रात कांपता रहा हिरण, फिर गांव वालों ने किया ऐसा, हो रही तारीफ

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामहेत भारती, पूर्व विधायक राकेश सिंह, विश्राम सागर राठौर, दिनेश शर्मा, पूनम मिश्रा, आनंद दीक्षित राजेश्वर रस्तोगी के के त्रिवेदी गोदावरी मिश्रा राम नरेश मिश्रा अजय गुप्ता राकेश त्रिपाठी संजय मिश्रा रोहित सिंह अजय भार्गव राजेश शुक्लाएकरुणा शंकर त्रिपाठी नीरज वर्मा झल्लर नैमिष रतन तिवारी विजय मौर्या सोमेश वर्धन सिंह सुधाकर शुक्ला जया सिंह पंकज पांडेय रमेश भार्गव संजय वर्मा सुनील मिश्रा रामबक्श रावत गोविंद भारती अजय विश्वकर्मा कंचन पांडेय अनूप विश्वकर्मा मायादेवी भिषेक मिश्रा राधेश्याम लोधीएअमर बाजपेयीए पुष्कर गुप्ता अंजनी शुक्ला प्रकाश सिंहएआकाश अग्रवाल रामशंकर वर्मा सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारीएमंडल अध्यक्षएमंडल प्रभारी ब्लॉक संयोजक आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट: पुतान सिंह

Tags:    

Similar News