रायबरेली: रेल कोच में बने L-2 हॉस्पिटल में ब्लास्ट, दो मजदूर घायल

रायबरेली में एल-2 अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते वक्त विस्फोट हो गया। इस हादसे में 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Report :  Narendra Singh
Published By :  Ashiki
Update: 2021-04-13 12:30 GMT

सांकेतिक फोटो 

रायबरेली: रेल कोच फैक्ट्री के आवासीय परिसर में बने एल-2 अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते वक्त विस्फोट हो गया। सिलेंडर का विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इस हादसे में 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है और यहां पर इनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

दरअसल, कोरोना के बढ़ते संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए रायबरेली जिला प्रशासन द्वारा आधुनिक रेल कोच फैक्ट्री लालगंज के आवासीय परिसर में L2 अस्पताल संचालित है। यहां पर भर्ती गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई। आज दोपहर में मरीजों के लिए आये ऑक्सीजन सिलेंडर को उतारते समय अचानक से विस्फोट हो गया, जिसमें 2 मरीज गंभीर रूप से घायल हो गए।


हालत नाजुक 

आनंन फानन में गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर मरीजों का इलाज करने वाले जिला अस्पताल की इमरजेंसी के डॉक्टर संतोष सिंह की माने तो दोनों मरीज में से एक का नाम है कन्हैयालाल और दूसरे का नाम है मुन्नालाल। यह सब भीतर गांव के रहने वाले है। L2 अस्पताल रेल कोच फैक्ट्री लालगंज से आए हैं। वहां पर ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते वक्त विस्फोट होने से दोनों गंभीर रुप से झुलस गए है, दोनों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News