Agra Politics: न्यूजट्रैक की खबर का असर, आमंत्रण कार्ड में शामिल किया गया विधायक का नाम, जानें पूरा मामला

आगरा में ईदगाह बयाना रेल लाइन पर बन रहे आरओबी के शुभारंभ से पहले ही भाजपा में तनातनी शुरू हो गयी थी।

Report :  Rahul Singh
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-08-13 10:14 GMT

बीजेपी विधायक योगेंद्र उपाध्याय (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Agra Politics: आगरा में ईदगाह बयाना रेल लाइन पर बन रहे आरओबी के शुभारंभ से पहले ही भाजपा में तनातनी शुरू हो गयी थी। क्योंकि कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में विधायक योगेंद्र उपाध्याय का नाम शामिल नहीं था। इसको लेकर न्यूजट्रैक ने सबसे पहले खबर चलाई। खबर के लगते और पार्टी की फजीहत होता देख विधायक योगेंद्र उपाध्याय का नाम आन फानन में निमंत्रण पत्र में शामिल कर लिया गया है।

बता दें कि ईदगाह बयाना रेल लाइन पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज आरओबी के निर्माण कार्य के शुभारंभ से पहले ही भाजपा विधायकों में ठन गई है। विधायक और राज्य मंत्री डॉक्टर जी एस धर्मेश ने रेलवे ओवरब्रिज के शुभारंभ के भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र छपवाए हैं। लेकिन अब यह आमंत्रण पत्र भाजपाइयों के बीच विवाद की वजह बन गया है। आमंत्रण पत्र में राज्य मंत्री डॉक्टर जी एस धर्मेश का नाम है।

सांसद और विधायकों के नाम हैं। महापौर का नाम है। जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम है। रेलवे के अधिकारियों का नाम है। पार्टी के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष का भी नाम आमंत्रण पत्र में छपवाया गया है, लेकिन आमंत्रण पत्र में भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय का नाम शामिल नहीं किया गया है। 13 अगस्त को नगला छुआ का फाटक के पास रेलवे ओवरब्रिज का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा लेकिन इसके पहले ही यह कार्यक्रम भाजपा विधायकों के बीच विवाद की वजह बनता हुआ नजर आ रहा है।

लंबे समय से चल रही है भाजपा में गुटबाजी

राजनीतिक दलों में गुटबाजी आम बात है। लेकिन भाजपा में हालात खराब होते नजर आ रहे हैं। भाजपाई जनप्रतिनिधि अपने अपने खेमे बना चुके हैं। पार्टी में गुटबाजी चरम पर पहुंच चुकी है। गुटबाजी की यह कहानी पुरानी है लेकिन समय समय पर इस तरह के आयोजनों से गुटबाजी की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाती है। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में विधायक योगेंद्र उपाध्याय का नाम क्यों नहीं शामिल किया गया है इसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। विरोधी दल चटकारे ले रहे हैं। तो भाजपा कार्यकर्ता मामले पर चुप्पी साध गए हैं।

सोशल मीडिया पर विधायक समर्थकों ने जाहिर की नाराजगी

सोशल मीडिया पर विधायक समर्थकों ने पूरे मामले को लेकर जबरदस्त नाराजगी जाहिर की है। विद्यायक समर्थकों ने अपने अपने अंदाज में भाजपा विधायक का समर्थन किया है। युवा भाजपा नेता और विधायक योगेंद्र उपाध्याय के समर्थक शुभम त्यागी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि भूमि पूजन के आमंत्रण से निकालोगे, जनता के दिलों से कैसे निकालोगे, आगे लिखा है आई सपोर्ट योगेंद्र उपाध्याय। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता और मीडिया प्रभारी राजकुमार पथिक ने भी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है कि ये बचकानी हरकत किसलि, विधायक जी का अपमान क्यों? इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर मामले से जुड़ी कई पोस्ट सामने आई है। फिलहाल मामला गरमा गरम बना हुआ है। देखना होगा कि जनप्रतिनिधियों के बीच चल रही गुटबाजी आगे क्या रंग दिखाती है। 

Tags:    

Similar News