UP Election 2022: CM भूपेश बघेल का BJP पर हमला, कहा-युवाओं को भटकाने का काम कर रही सरकार

कांग्रेस पार्टी ने युवाओं को नौकरी देने के लिए लिए भर्ती विधान संसद का यूपी में आयोजन कर रही है। आगरा में कांग्रेस पार्टी की भर्ती विधान युवा संसद में छत्तीगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update:2022-01-28 20:36 IST
भूपेश बघेल की तस्वीर 

UP Election 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) शुक्रवार को आगरा में कांग्रेस के घोषणा पत्र भर्ती विधान युवा संसद का आयोजन में पहुंचे। जहां भूपेश बघेल ने युवा संसद में शामिल युवाओं से बातचीत की। इसके साथ ही भुपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भारी संख्या में बेरोजगारी है। लगातार यूपी मं बेरोजगारी बढ़ती जा रही। लेकिन सत्ता में बैठी बीजेपी सरकार युवाओं को भटकाने का काम कर रही है। 

कांग्रेस पार्टी (Congress) ने युवाओं को नौकरी देने के लिए लिए भर्ती विधान संसद का यूपी में आयोजन कर रही है। आगरा में कांग्रेस पार्टी की भर्ती विधान युवा संसद में छत्तीगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। भूपेश बघेल ने छात्रों से बात करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार साजिश के तहत नौकरियां खत्म करना चाहती हैं। बीजेपी सरकार सर्वाजनिक क्षेत्रों का प्राइवेटाइजेशन कर सरकारी नौकरी पर पूरी तरह खत्म कर रही है। आज प्रदेस में युवा बेरोजगार है। लगातार प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है।

भूपेश बघेल ने कहा देश में रेल हवाई अड्डे बिक रहे 

उन्होंने कहा कि देश में रेल बिक रही है, हवाई अड्डे बिक रहे हैं, बड़ी सरकारी कंपनियों को बेचा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 12 लाख शासकीय पद रिक्त हैं, लेकिन भर्ती नहीं की जा रही है। अभ्यर्थी तैयारी करते हैं, परीक्षा देते हैं और आखिर में पता चलता है पेपर लीक हो गया। कभी पेपर लीक होता है, कभी निरस्त होता है। आज युवा परेशान है। लेकिन भाजपा सरकार को सिर्फ वोट से मतलब है। परीक्षाएं होंगी, नियुक्तियां होंगी, तो निजीकरण को लेकर भाजपा सरकार की योजना विफल हो जाएगी। यह समस्या गंभीर है, क्योंकि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी के नेता 

भूपेश बघेल ने मवेशी पशुओं पर बीजेपी को घेरा

भपूश बघेल बोले कि गाय के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में गौशालाओं में गाय कमजोर और संचालक मजबूत हो रहे है। लखनऊ के एयरपोर्ट का नाम चरण सिंह जी के नाम से जाना जाता था और आज भारतीय जनता पार्टी का उसी एयरपोर्ट का नाम अडानी के नाम से कर दिया है।

कांग्रेस की विधान युवा संसद की तस्वीर 

आगरा के उत्सव बैंकट हॉल में व्यापारियों के साथ संवाद में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकारी नीतियों से व्यापारी वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो आपकी सारी समस्याओं का निदान किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News