AMU में बवाल! कल्याण सिंह के खिलाफ लगे पोस्टर, VC तारिक मंसूर ने दी शोक संवेदना तो भड़क गए स्टूडेंट्स

Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों पर इन दिनों कल्याण सिंह के खिलाफ विवादित पोस्टर चस्पा किए गए हैं।

Published By :  Shivani
Newstrack :  Network
Update: 2021-08-25 07:55 GMT

Aligarh Muslim University : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कल्याण सिंह के निधन को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बवाल होने लगा है। AMU के वाइस चांसलर प्रोफेसर तारिक मंसूर के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोल दिया और यूनिवर्सिटी में उनके खिलाफ पोस्टर चस्पा किया है। दरअसल, कल्याण सिंह के निधन पर वीसी तारिक मंसूर ने शोक जताया था, जिसे विश्वविद्यालय के छात्रों ने शर्मनाक बताते हुए आलोचना की और उनके खिलाफ पोस्टर चस्पा किए। 

एएमयू में कल्याण सिंह के खिलाफ लगे पोस्टर 

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों पर इन दिनों कल्याण सिंह के खिलाफ विवादित पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इन पोस्टरों में कल्याण सिंह को बाबरी विध्वंस का मुख्य आरोपी बताया गया। पोस्टर में लिखा गया कि दोषी के लिए प्रार्थना करना माफी न देने वाला अपराध है। 

छात्रों ने कल्याण सिंह को बताया बाबरी विध्वंस का आरोपी

कल्याण सिंह के खिलाफ एएमयू परिसर में चस्पा पोस्टर में लिखा गया कि कल्याण सिंह न केवल बाबरी विध्वंस के आरोपी है, बल्कि उन्होने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने का भी अपराध किया है। वीसी तारिक मंसूर का कल्याण सिंह के निधन पर शोक संवेदना देना निंदनीय है। ऐसा करके वीसी ने पूरे अलीगढ़ यूनिवर्सिटी, इसकी परंपरा, अलीगढ़ मूवमेंट जो कि न्याय और निपष्क्षता पर यकीन करते हैं को शर्मसार किया है। 

AMU कुलपति पर सत्ताधारी पार्टी का समर्थन करने का आरोप 

छात्रों ने वीसी पर अपने निजी स्वार्थ के लिए सत्ताधारी पार्टी का समर्थन करने का आरोप लगाया। हालांकि एएमयू प्रॉक्टर ने ये पोस्टर हटवा दिए है और इस मामले पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।  बता दें कि एएमयू के छात्रों का ये रोष हाल ही में कुलपति द्वारा कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताने और कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह से सहानुभूति व्यक्त की थी। 

बता दें कि कल्याण सिंह ने राम जन्म भूमि आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। कारसेवकों के बाबरी विध्वंस में कल्याण सिंह को आरोपी माना गया था। ऐसे में अलीगढ़ मुस्लिम विवि के छात्र इसे ही मुद्दा बना कर कल्याण सिंह का विरोध कर रहे हैं और कुलपति की निंदा कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News