Ayodhya Breaking News : सरयू में स्नान करते समय एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, 5 की मौत, 7 बचाए गए

अयोध्या के गुप्तार घाट पर सरयू में स्नान करते समय एक ही परिवार के 12 लोगों के डूबने की खबर है, जिसमें से पांच की मौत हो गयी है।

Report :  NathBux Singh
Published By :  Ashiki
Update: 2021-07-09 12:14 GMT

शाहजहांपुर में हादसा (डिजाइन फोटो: न्यूजट्रैक)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में अयोध्या से एक बड़ी खबर आ रही है। अयोध्या के गुप्तार घाट पर सरयू में स्नान करते समय एक ही परिवार के 12 लोगों के डूबने की खबर है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 12 डूबने वाले लोगों में से 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग जिंदा बचा लिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आगरा का एक परिवार अयोध्या घूमने के लिए आया था और वह गुप्तार घाट पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। 

 बताया जा रहा है कि आगरा के सिंकदरा निवासी महेश कुमार अपने परिवार के 15 सदस्यों के साथ अयोध्या में दर्शन के लिए आये थे। वहीं पर पूरा परिवार सरयू नदी के गुप्तार घाट पर स्नान करने लगा। इसी वक्त परिवार के दो लोग डूबने लगे तो उन्हें बचाने की कोशिश में परिवार के बाकी लोग भी नदी की गहराई में चले गए। इस दौरान कुल 12 लोग डूबने लगे।

जानकारी मिलने के बाद जल पुलिस ने गोताखाेरों की मदद से सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया, जिसमें डूबे हुए कुल लोगों में से कुछ लोगों को जीवित बचाने की बात कही जा रही है। परिवार के बाकी लोगों को ढूंढने का प्रयास किया जाने के दौरान 7 लोगों को बचाया जा चुका है। इधर परिवार के अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

 डूबने वालों के नाम 

भारती पत्नी सतीश (उम्र 35 वर्ष), प्रियांशी पुत्री सतीश उम्र (16 वर्ष), ललित पुत्र अशोक (उम्र 40 वर्ष), पंकज पुत्र अशोक (उम्र 25 वर्ष), राजकुमारी पत्नी अशोक (61 वर्ष), गौरी पुत्री अशोक (उम्र 28), जूल (उम्र 59), श्रुति पुत्री देवेंद्र (उम्र 20 वर्ष), सार्थक पुत्र देवेंद्र (उम्र 16 वर्ष), सीता पत्नी सचिन (उम्र 35), दृष्टि पुत्री सचिन (उम्र 4 वर्ष)

अब तक इन्हें बचाये जाने की जानकारी मिली है। इनके नाम हैं... सतीश पुत्र जगमोहन, नमन पुत्र सतीश, अशोक पुत्र नेमीचंद, धैर्या पुत्री ललित (उम्र सात साल)

Tags:    

Similar News