Firozabad News: भाजपा हटाओ औलाद बचाओ, भाजपा सरकार बना रही है आपको बलि का बकरा, सपा ने लगाये होर्डिंग

भारतीय जनता पार्टी आपको बकरा बना रही है, अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को हटाओ और अपने बच्चों को बचाओ, ऐसे होर्डिंग समाजवादी पार्टी ने सिरसागंज विधानसभा में लगवाए हुए हैं।

Report :  Brajesh Rathore
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-08-22 14:06 GMT

फ़िरोज़ाबाद: भाजपा हटाओ औलाद बचाओ, सपा ने लगाये होर्डिंग

Firozabad News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का समय अब नजदीक है। चुनाव जैसे-जैसे पास आता जा रहा है, सभी पार्टीयां एक दुसरे पर निशाना साधने में अलग-अलग हथकंडे अपनाने में लगी हैं। 2022 का चुनाव जैसे-जैसे पास आता जा रहा है, वैसे ही नए नारे नए स्लोगन लगाए जा रहे हैं चुनाव की तैयारी में जुटी सपा ने नया शिगूफा तैयार किया है। समाजवादी पार्टी ने 'भारतीय जनता पार्टी को हटाओ और अपने बच्चों को बचाओ' जैसे नारों वाले होर्डिंग लगाये हैं।

इस बीच फ़िरोज़ाबाद के सिरसागंज में समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत के लिए खड़ी हुई रुचि यादव जो कि चुनाव हार गई थीं उनके ससुर विजेंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फोटो लगाकर और अपने परिवार का फोटो लगाकर होर्डिंग लगाए हैं।

भारतीय जनता पार्टी, जनता को बकरा बना रही है

लगाये गए उस होर्डिंग पर यह दर्शाया गया है कि 'भारतीय जनता पार्टी आपको बकरा बना रही है, अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को हटाओ और अपने बच्चों को बचाओ, ऐसे होडिंग सिरसागंज विधानसभा में लगे हुए हैं। होर्डिंग पर बकरे का भी फोटो लगाया गया है, और बकरे के ऊपर अखिलेश यादव का फोटो भी लगा है। जिसमें यह दर्शाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी, जनता को बकरा बना रही है और उनके बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

समाजवादी पार्टी की ओछी मानसिकता-जय वीर सिंह पूर्व मंत्री बीजेपी

वहीं भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह के ससुर पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह समाजवादी पार्टी की ओछी मानसिकता है। और जो बिजेंद्र यादव है उन्हें फोविया हो गया है जो वह इस तरह की बात कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News